फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   20 thousand rupees stolen from the account by changing the ATM

Basti News: एटीएम बदलकर खाते से 20 हजार रुपये उड़ाए

Mon, 02 Jun 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 02 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
20 thousand rupees stolen from the account by changing the ATM
बस्ती। पुरानी बस्ती थाने के साऊघाट पीएनबी के एटीएम बूथ पर रुपये निकालने गए शख्स का कार्ड बदलकर खाते से 20 हजार रुपये निकाल लेने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात जालसाज के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के मरवटिया निवासी राम बचन ने थाने पर दी तहरीर में बताया है कि वह 27 मई को पैसा निकालने के लिए पंजाब नेशनल बैंक साऊघाट गए थे। एटीएम से पैसा निकालने के लिए कार्ड डालते समय पीछे से एक व्यक्ति एटीएम में अचानक आ गया, जिसके बाद वह एटीएम से निकल गए।
विज्ञापन

आरोप है कि उसने ही उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। थोड़ी देर बाद उनके मोबाइल पर मैसेज आया, जिससे पता चला कि दो बार में दस-दस हजार रुपये उनके खाते से निकाले गए हैं। जब इसकी जानकारी बैंक से की तो पता चला कि एटीएम के जरिए ही खाते से पैसा निकाला गया है। इसके बाद थाने पर पहुंचकर फ्राॅड की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed