{"_id":"656397fc0f2243266a0a9234","slug":"20-percent-increase-in-regulation-fee-of-brick-kilns-basti-news-c-207-1-bst1001-7543-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ईंट भट्ठों के विनियमन शुल्क में 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ईंट भट्ठों के विनियमन शुल्क में 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Mon, 27 Nov 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। शासन ने वर्ष 2023-24 में ईंट भट्ठों के संचालन पर विनियमन शुल्क में गत वर्ष के सापेक्ष 20 प्रतिशत की बढोत्तरी कर दी है। 30 सितंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से इसे जमा कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
डीएम अंद्रा वामसी ने बताया कि विनियमन शुल्क की धनराशि जमा किए बिना संचालित ईंट भट्ठों के विरूद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए देय धनराशि की वसूली ब्याज सहित की जाएगी। बताया कि जनपद के समस्त ईट भट्ठा व्यवसायी सत्र 2023-24 (एक अक्तूबर 2023 से 30 सितंबर 2024 तक) के लिए विनियमन शुल्क 30 नवंबर जमा कर दें।
इस तिथि तक जमा न होने पर विनियमन शुल्क पर ब्याज भी लगेगा। उन्होंने विनियमन शुल्क प्रतिदिन ऑनलाइन चालान के माध्यम से जमा कराने के निर्देश दिए। सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी खनन कार्यालय में इससे संबंधित कार्य जारी रखा जाएगा। संवाद