फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   20 people found corona positive

कोरोना- जिले में 20 नए पॉजिटिव केस मिले

Fri, 04 Feb 2022 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
20 people found corona positive
जिले में 20 लोग कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

बस्ती। जनपद में शुक्रवार को 20 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि 40 पॉजिटिव मरीजों की मेडिकल कॉलेज ने निगेटिव रिपोर्ट दी है। इस प्रकार जिले में कुल 113 एक्टिव केस हो गए हैं। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। जिले के विभिन्न स्थानों पर आरआरटी (रैपिड रिस्पांस टीम) ने कुल 979 नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेजा है।

सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि जिले में अब तक पॉजिटिव 40 की रिपोर्ट निगेटिव हो चुकी है। जिले में 27 दिसंबर 2021 से तीसरी लहर के पॉजिटिव केस मिलने शुरू हुए थे। इसमें से अब तक केवल एक किशोर ओमिक्रॉन वैरिएंट का पाया गया है, जो पूरी तरह स्वस्थ है। इसके अलावा सभी सामान्य कोरोना संक्रमण के केस हैं। जिले में कहीं कोई गंभीर संक्रमित नहीं मिला है। मरीजों को होम क्वारंटीन करने के बाद उन्हें कोरोना किट देकर घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। जिन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है, उन्हें कहीं भी आने जाने की छूट है। मगर कोरोना गाइड लाइन का हर हाल में उन्हें पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed