{"_id":"5c58779fbdec225334437d09","slug":"2-truck-disturbed-way-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन पर दो ट्रक बिगड़े, दोपहर तक रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन पर दो ट्रक बिगड़े, दोपहर तक रेंगते रहे वाहन
Mon, 04 Feb 2019 11:04 PM IST
राकेश पांडेय
basti
basti
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 04 Feb 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
ट्रकों के खराब होने से लगा जाम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती/नगर बाजार। फोरलेन पर फुटिहया के पास सोमवार सुबह दो ट्रकों में गड़बड़ी आ गई। इसके बाद जाम लगने का दौर शुरू हुआ तो दोपहर तक वाहन रेंगते रहे। छोटे वाहन साइड के संपर्क मार्ग से किसी तरह अमहट पुल पहुंचे। इस दौरान उठ रही धूल की गुबार ने राहगीरों की मुसीबत बढ़ा दी। दोपहर करीब डेढ़ बजे स्थिति सामान्य हो सकी।
नगर थाना क्षेत्र के हाईवे पर कर्मा देवी महाविद्यालय के पास सोमवार सुबह करीब पांच बजे एक ट्रक खराब हो गया। दूसरी लेन के वाहन किसी तरह गुजर रहे थे कि इसी बीच अहमदाबाद से खाद्य तेल लादकर गुवाहाटी जा रहे ट्रक की कमानी टूट गई। बीच सड़क में दोनों लोड गाड़ियों के खराब हो जाने से दोनों तरफ छोटे-बडे़ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसकी वजह से सड़क की दोनों पटरियों पर करीब चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हालात ये थे कि कप्तानगंज से बस्ती पहुंचने में बसों को डेढ़ से दो घंटे लग रहे थे। यात्री खाने पीने के सामान व पानी के लिए परेशान दिखे। फुटहिया चौकी पर तैनात लल्लन यादव, राम करन चौहान, सुनील कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। ओवरलोड होने से क्रेन से भी खिंचाने पर खतरा था। ऐसे में दोनों ट्रकों के ड्राइवरों को बुलाकर वाहनों को बनाने वाले मिस्त्री को बुलाया गया। करीब दो घंटे बाद पहुंचे मेकैनिकों न वाहनों को बनाने का कार्य शुरू कर दिया। इस दौरान रेंगते हुए वाहन गुजरने शुरू किए। करीब आठ घंटे बाद हालात सामान्य हो सके। इस बाबत पूछे जाने पर नगर थाना प्रभारी बनवारी राय ने बताया कि पुलिस मौके पर डटी रही। मैकेनिकों को भी बुला कर वाहनों को किसी तरह किनारे तक ले जाया गया। जाम हटवाने का पूरा प्रयास पुलिस करती रही है।