Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   140 buses from the Basti depot will operate for 12 days during Diwali and Chhath.

Basti News: दिवाली-छठ पर 12 दिन दौड़ेंगी बस्ती डिपो की 140 बसें

Fri, 06 Nov 2026 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
140 buses from the Basti depot will operate for 12 days during Diwali and Chhath.
बस्ती। दिवाली, भैयादूज और छठ पर्व पर घर लौटने वालों को बसों की कमी से जूझना नहीं पड़ेगा। इस दौरान डिपो की 140 बसों का नियमित संचालन किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर दूसरे डिपो से अतिरिक्त बसें मंगाई जाएंगी। इसके लिए रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। छह से 17 नवंबर तक विशेष प्रोत्साहन योजना के तहत निर्धारित ड्यूटी और किलोमीटर पूरा करने वाले चालक-परिचालकों को 4800 रुपये तक बोनस मिलेगा।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार शाम से ही दिल्ली, कानपुर, मेरठ और लखनऊ रूट पर अतिरिक्त बसें रवाना की जाने लगीं। इनमें दिल्ली रूट पर विशेष फोकस किया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग वहां से त्योहार मनाने घर लौट रहे हैं। डिपो प्रशासन ने सभी बसों को दुरुस्त रखने और निर्धारित समय पर संचालन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




परिवहन निगम की प्रोत्साहन योजना के तहत 12 दिन ड्यूटी करने और 3600 किलोमीटर बस चलाने वाले नियमित, संविदा और आउटसोर्सिंग चालक-परिचालकों को 4800 रुपये एकमुश्त दिए जाएंगे। 11 दिन ड्यूटी और 3300 किलोमीटर का मानक पूरा करने पर 4400 रुपये मिलेंगे। निर्धारित मानक से अधिक दूरी तय करने वाले संविदा और आउटसोर्सिंग चालक-परिचालकों को 55 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से अतिरिक्त मानदेय भी दिया जाएगा। वहीं, वर्कशॉप कर्मचारियों को 12 दिन ड्यूटी पर 2500 और 11 दिन काम करने पर 2100 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। डिपो प्रशासन ने त्योहार के दौरान अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। अचानक किसी रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ने पर रिजर्व बसें तत्काल भेजी जाएंगी, ताकि यात्रियों को अधिक इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवकाश रद, संचालन पर विशेष नजर
स्टेशन प्रभारी ज्ञानती सिंह ने बताया कि त्योहार के दौरान कर्मचारियों को नियमित ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों को सुरक्षित और समय से गंतव्य तक पहुंचाना प्राथमिकता है।

कोट ::: बस स्टेशन पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। छह से 12 नवंबर तक बसों का निर्बाध संचालन किया जाएगा। बृहस्पतिवार शाम से दिल्ली रूट पर अतिरिक्त बसें भेजी गई हैं। यात्रियों की मांग के अनुसार अन्य रूटों पर भी बसों की व्यवस्था की जाएगी। -कल्पना श्रीवास्तव, एआरएम, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed