फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   2 hours network failed

जिगिना में कटा ओएफसी, दो घंटे नेटवर्क फेल

Sat, 03 Feb 2018 12:53 AM IST
basti
basti Updated Sat, 03 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
2 hours network failed
phone app locker
बस्ती। 
विज्ञापन

मंडल में शुक्रवार की सुबह मोबाइल सेवा का नेटवर्क अचानक फेल हो गया। जब निगम के अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई तो वे फाल्ट खोजने में जुट गए। पता चला कि जिगिना में किसी कंपनी की ओर से भूमिगत केबल डालते समय निगम का ऑप्टिकल फाइबर केबल क्षतिग्रस्त हो गया है। इससेे तीनों जिलों का मोबाइल नेटवर्क ठप हो गया है। कड़ी मशक्कत के बाद निगम ने दो घंटे बाद इसे दुरुस्त किया। इसके बाद सेवा बहाल हुई।
मंडल के तीनों जिलों की संचार की अत्याधुनिक मोबाइल सेवा मुख्यालय से संचालित होती है। इस सेवा से करीब दो लाख मोबाइलधारक जुड़े हैं। गोरखपुर से आने वाली लाइन में सुबह करीब दस बजे तब फॉल्ट आ गया, जब किसी कंपनी की ओर से भूमिगत केबल डालते समय जिगिना के पास ओएफसी कट गया। इसकी जानकारी करीब आधे घंटे बाद निगम को हुई तो तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई। करीब दो घंटे के अथक प्रयास के बाद केबल जोड़ कर नेटवर्क संचालित किया गया।
विज्ञापन

निगम के सहायक अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि किसी कंपनी की ओर से केबल डालते समय ओएफसी क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके चलते कुछ देर के लिए मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह फेल हो गया। जानकारी के बाद टीम ने मौके पर जाकर केबल को व्यवस्थित कर दिया। इसके बाद नेटवर्क काम करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed