Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ultrasound machine out of order; pregnant women left struggling to get examinations done

Basti News: अल्ट्रासाउंड मशीन खराब, जांच के लिए भटकती रहीं गर्भवती महिलाएं

Sat, 07 Nov 2026 02:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound machine out of order; pregnant women left struggling to get examinations done
महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने से परेशान मरीज संवाद - फोटो : credit
बस्ती। जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने से शुक्रवार को गर्भवती महिलाओं की जांच ठप रही। पहले से निर्धारित तारीख पर जांच कराने पहुंची महिलाओं को बिना अल्ट्रासाउंड कराए ही लौटना पड़ा। दूरदराज के क्षेत्रों से आईं महिलाओं को मजबूरी में निजी सेंटरों का रुख करना पड़ा।
विज्ञापन

अस्पताल में मशीन खराब होने की समस्या पहले भी सामने आ चुकी है। कुछ समय पूर्व करीब 10 दिन तक जांच बाधित रही थी। इसके बावजूद मशीन की खराबी ने एक बार फिर गर्भवती महिलाओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 40 से 50 मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया जाता है। शुक्रवार को जांच के लिए पहुंची संगीता को मशीन खराब होने की जानकारी मिली तो उन्हें बिना जांच कराए लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावित्री ने बताया कि वह निर्धारित समय पर अस्पताल पहुंची थीं, लेकिन मशीन खराब होने के कारण जांच नहीं हो सकी। अब दोबारा तारीख लेकर आना पड़ेगा। उनके साथ आईं कई अन्य महिलाएं भी निराश होकर लौट गईं। गर्भवती महिलाओं ने बताया कि अक्सर मशीन खराब होने के चलते सांसत हो रही है। निजी सेंटर पर जांच करानी पड़ रही है। अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. विमल कुमार द्विवेदी अपने कक्ष में मौजूद थे, लेकिन मशीन में तकनीकी खराबी के कारण जांच नहीं हो पा रही थी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

बदलते मौसम में वायरल बुखार के मरीज बढ़े : बस्ती। बदलते मौसम के साथ जिला अस्पताल की ओपीडी में वायरल, सर्दी-जुकाम और गले में खराश के मरीज बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल में 845 मरीजों को परामर्श दिया गया। फिजिशियन डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि ओपीडी में गले में खराश की शिकायत वाले मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। जांच के बाद उन्हें दवाएं दी जा रही हैं। वहीं, जिला महिला अस्पताल के बाल रोग विभाग में भी बुखार से पीड़ित बच्चे पहुंचे।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रामललित चौधरी ने बच्चों की जांच कर दवाएं दीं। उन्होंने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण बच्चों में बुखार के मामले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed