फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   2 died in accident

Basti News: पिकअप की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो युवकों की मृत्यु

Wed, 31 Jan 2024 03:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
2 died in accident
एक युवक ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन

- बांसी रोड पर बसडीला खाद समिति के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मानिकचंद (बस्ती)। बांसी मार्ग पर वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बसडीला खाद समिति के पास मंगलवार दोपहर करीब दो बजे अनियंत्रित पिकअप ने स्कूटी को चपेट में लेते हुए वन विभाग के लोहे के तार व खंभे को तोडते हुए गड्ढे में पलट गई। स्कूटी पर सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर जिले के बांसी थाना के पिपरा भइया गांव निवासी 30 वर्षीय विनय पुत्र त्रिभुवन स्कूटी से अपने साथ रुधौली थाना क्षेत्र के लखनपुरवा निवासी विकास पुत्र सबरजीत को लेकर बस्ती की तरफ जा रहे थे। बसडीला खाद समिति के पास बस्ती से रुधौली की तरफ जा रहे अनियंत्रित पिकअप ने स्कूटी सवार दोनों युवक को चपेट में ले लिया। विनय की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल विकास जिला अस्पताल भेजवाया। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं पिकअप चालक मौके देख फरार हो गया। उसी समय रुधौली की तरफ जा रहे जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी हादसा को देख मौके पर रुक गए और अपने सहयोगियों व स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अपने वाहन से जिला अस्पताल ले जाने लगे। तभी मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रुधौली दिनेश चंद चौकी, इंचार्ज विशुनपुरवा संदीप यादव, थानाध्यक्ष वाल्टरगंज रामफल चौरसिया ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाय और हादसे की जानकारी परिवार के लोगों को दी। दोनों वाहन पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed