{"_id":"60c39dd08ebc3ed7095131dc","slug":"2-body-found-hang-basti-news-gkp3977540196","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का पेड़, किशोरी का पंखे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का पेड़, किशोरी का पंखे से लटका मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक का पेड़, किशोरी का पंखे से लटका मिला शव
वाल्टरगंज थानाक्षेत्र में अलग-अलग हुईं दो घटनाएं
गनेशपुर-कोरईपुरवा में ग्रामीणों ने देखा युवक का शव
किशोरी की छोटी बहन ने पिता को खेत में जाकर दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में अलग-अलग दो गांवों में फंदे से लटके दो शव मिले। इसमें एक 15 वर्षीय किशोरी है, जिसे घर के भीतर कमरे में पंखे से लटका पाया गया। जबकि युवक को गांव के बाहर बाग के पास ग्रामीणों ने पेड़ से लटका देखा। सीओ सिटी अलोक प्रकाश ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
शुक्रवार सुबह गनेशपुर चौकी क्षेत्र के कोरइपुरवा के बगीचे में पेड़ से लटका शव लोगों ने देखा तो सनसनी फैल गई। मौके पर काफी लोग जुट गए। कुछ ही देर में युवक की पहचान उसी गांव के 24 वर्षीय संजय उर्फ चैतू के रूप में की गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। शरीर पर किसी तरह की चोट नहीं पाई गई है। दूसरी घटना बृहस्पतिवार रात की है। थाना क्षेत्र के मझौआ बाबा गांव के राम खुशहाल बाकी परिवार के साथ खेत में थे। पिता ने बताया कि अचानक छोटी बेटी ने आकर बताया कि दीदी अंदर से दरवाजा बंद कर पंखे से लटकी हुई है। हम लोग दौड़ते हुए घर पर पहुंचे तो देखा कि दरवाजा बंद था। भीतर पुत्री साधना पंखे से लटकी हुई थी। दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए तथा घटना की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस पहुंची। वह कक्षा सातवीं तक की पढ़ाई करके घर पर रह रही थी। मृतका साधना तीन भाई-बहनों संध्या, गुदर, भाई राम भजन में सबसे बड़ी थी। घटना से पत्नी मिथलेश, सहित परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।