{"_id":"5c587a2dbdec2217f5587d2f","slug":"191549302317-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौके पर मिल के आला अफसर, तौल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौके पर मिल के आला अफसर, तौल शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौके पर मिल के आला अफसर, तौल शुरू
गन्ना आयुक्त ने किसानों ने की थी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। क्षेत्र के रानीपुर बड़ेरिया गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली की शिकायत किसानों ने गन्ना आयुक्त से की थी। सोमवार को गतिरोध दूर करने के लिए डिप्टी जीएम आरसी राय, सीनियर सीडीआई व एजीएम गन्ना शुगर मिल बभनान श्रवण सिंह उक्त केंद्र पर पहुंच गए। यहां केंद्र के निरीक्षण में कांटे पर बारिश के चलते मिट्टी जमा होना पाया, जिसे तत्काल साफ करा दिया गया। किसानों को आश्वस्त किया कि भविष्य में ऐसा नहीं होगा। अधिकारियों ने किसानों की मांग पर ढुलाई व पर्ची की व्यवस्था भी सुदृढ़ करने का लिखित आश्वासन दिया।
उल्लेखनीय है कि तीन जनवरी को क्षेत्र के किसान विनोद तिवारी ने अपना गन्ना भदावल धर्मकांटा कराया। यहां वजन 43.50 क्विंटल निकला, किंतु जब इसी की तौल गन्ना क्रय केंद्र पर कराया तो वजन महज 40.72 क्विंटल पाया गया। इसके बाद केंद्र पर ही चंद्रमणि पांडेय घटतौली के खिलाफ धरने पर बैठ गए। वे दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तथा घटतौली के कारण किसानों को हुए नुकसान की भरपाई की मांग करने लगे। पूरी रात किसान धरने पर डटे रहे, किंतु कोई अधिकारी मौके पर नहीं आया। ऐसे में चंद्रमणि ने मामले की शिकायत एसडीएम हर्रैया, डीएम डॉ. राजशेखर व गन्ना आयुक्त व केन कमिश्नर संजय भूस रेड्डी से की। गन्ना आयुक्त से शिकायत के बाद अधिकारी हरकत में आए। इसके बाद सुबह 11 से शाम चार बजे तक कांटे को सही कराया। अधिकारियों ने किसानों से वार्ता भी की। अधिकारियों के आश्वासन पर देर शाम गतिरोध समाप्त हुआ। इस मौके पर संदीप तिवारी, जगदीश तिवारी, चन्द्र प्रकाश तिवारी, राजकुमार वर्मा, तेजभान सिंह. विजय भान सिंह, विवेक पांडेय सहित तमाम किसान मौजूद रहे।