{"_id":"5ba13f1c867a557f032acb3d","slug":"191537294108-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस: 275 में मात्र 42 निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस: 275 में मात्र 42 निस्तारित
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्ण समाधान दिवस : 275 में मात्र 42 निस्तारित
डीएम ने सदर तहसील में सुनीं फरियाद
समयबद्ध ढंग से आवेदनों के निस्तारण के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। जिले की चारों तहसीलों में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस औपचारिकता के बीच पूरा हुआ। चारों तहसीलों में कुल 275 मामले पंजीकृत हुए। इसमें महज 42 का समझौते के आधार पर निस्तारण हुआ। शेष में तारीख पड़ गई। सदर तहसील में डीएम डॉ. राजशेखर, एसपी दिलीप कुमार, सीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा व पीडी आरपी सिंह ने फरियादियों की बात सुनीं। यहां कुल 96 मामले पंजीकृत किए गए। इसमें से दो दर्जन का निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष में डीएम ने समयबद्ध ढंग से निस्तारण के निर्देश दिए।
डीएम ने प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करने के बाद पाया कि कई मामलों में प्रार्थना पत्रों की पुनरावृत्ति हुई है। निर्देश दिया कि अधिकारी सुनिश्चित करें कि आवेदकों को अपने प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की सूचना समय से दे दी जाए। ताकि पीड़ित दोबारा आवेदन लेकर अनावश्यक रूप से भागदौड़ से बचें। हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार में सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। पैकोलिया व परशुरामपुर के थानाध्यक्षों सहित विकास विभाग से जुड़े एक दर्जन कर्मचारी समाधान दिवस में गैरहाजिर रहे, जिससे फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाने की मंशा पर पानी फिर गया और केवल सात मामलों का ही निस्तारण हुआ। रालोद नेता चंद्रमणि पांडेय विक्रमजोत कस्बे के कैंसर पीड़ित भोला नाथ को लेकर अधिकारियों के समक्ष पहुंचे और इलाज के लिए आर्थिक मदद के साथ शासन से शौचालय निर्माण कराने का प्रार्थना पत्र दिया। संपूर्ण समाधान दिवस में गैरहाजिर जिम्मेदारों से सीडीओ ने स्पष्टीकरण मांगा है। भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार एडीएम की गैरमौजूदगी में एसडीएम राजेश सिंह ने सीओ रुधौली शिव प्रताप सिंह के साथ फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कुल 64 लोगों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं, जिसमें से मात्र छह का ही निस्तारण हो सका। बाकी मामले संबधित विभाग के जिम्मेदारो को सौंप दिए गए। रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम अमनदीप डुली की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 56 मामले आए। इनमें से पांच का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष संबंधित को निस्तारण के लिए सौंप दिया गया।