फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   बाढ़ व कटान के स्थाई समाधान को पहुंची टीम

बाढ़ व कटान के स्थाई समाधान को पहुंची टीम

Tue, 18 Sep 2018 11:38 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ व कटान के स्थाई समाधान को पहुंची टीम
कटान के स्थायी समाधान को पहुंची टीम
विज्ञापन

सीएम के आदेश पर कटरिया-चांदपुर तटबंध पर टीम ने डाला डेरा
अमर उजाला ब्यूरो
दुबौलिया। जिले के अतिसंवेदनशील तटबंध कटरिया-चांदपुर पर मंगलवार की शाम चार बजे सिंचाई विभाग लखनऊ की तकनीकी टीम पहुंची। अधीक्षण अभियंता नवीन कपूर और अधिशासी अभियंता टीएन सिंह के नेतृत्व में तकनीकी टीम के साथ अधिकारियों ने तटबंध पर पहुंच कर निरीक्षण किया ।

टीम ने ड्रोन कैमरे के माध्यम से नदी के इस पार से लेकर उस पार तक यह पता लगाया कि मौके पर नदी में कितनी धाराएं चल रही हैं। इसमें कौन सी धारा कहां से निकली है और कहां जा कर एक हुई है। तकनीकी टीम ने सरयू नदी की धारा से आबादी व तटबंध को सुरक्षित बचाने का उपाय खोजा। टीम ने नदी के मुख्य स्रोत से निकलने वाली धाराओं को लेकर मशक्कत की। तटबंध को छूते हुए गुजरने वाली धारा में तीव्र कटान क्यों है। तटबंध से दूर करने का उपाय खोजा। अधिकारियों ने बाढ़ खंड के अधिकारियों के साथ मिलकर बांस-बल्ली के जरिए भी नदी की गहराई नापने की कोशिश की। प्रवाह इतना तेज था कि उनका प्रयास सफल नहीं रहा। छह सितंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तटबंध का दौरा कर लोगों को बाढ़ व कटान की विभीषिका से बचाने के लिए स्थायी समाधान की बात कही थी। बाढ़ खंड के एसडीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह टीम मुख्यमंत्री के आदेश पर तटबंध पर स्थायी समाधान खोजने आई थी। कई चरणों में टीम दौरा करेगी। इस मौके पर बाढ़ खंड से अधिशासी अभियंता दिनेश त्रिपाठी, अवर अभियंता संजय यादव, सहायक अभियंता शेष नाथ सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed