फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सता के नशे में भाजपा सरकारें संवेदनशून्य

सता के नशे में भाजपा सरकारें संवेदनशून्य

Mon, 10 Sep 2018 11:29 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
सता के नशे में भाजपा सरकारें संवेदनशून्य
फोटो
विज्ञापन

सत्ता के नशे में भाजपा सरकारें संवेदनशून्य
तहसीलों में सपा का धरना प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यों से खफा समाजवादी पार्टी ने जनपद के सभी तहसीलों पर धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। वक्ताओं ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। कहा कि सत्ता के नशे में भाजपा सरकारें संवेदनशून्य हो चुकी है।
सदर तहसील में सपा जिलाध्यक्ष राज कपूर यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने सरकार विरोधी नारे लगाए। प्रदेश व केंद्र सरकार को हर मोर्चों पर फेल बताया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जातिवाद, साम्प्रदायिकता के कारण बीजेपी समाज को तोड़ने का कार्य कर रही है। गरीब, कमजोर, मजदूर, दलित, पिछड़े व अल्पसंख्यकों के साथ घोर अन्याय हो रहा है। पूर्व सीएम अखिलेश ने जिन नौजवानों को रोजगार दिया था, वर्तमान सरकार छीन रही है। ध्वस्त कनून व्यवस्था, बेटी बहन बचाओ सहित अन्य बातें कहीं गई हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने कहा कि यह सरकार लोगों के लिए नासूर बन गई है। इस मौके पर फूलचंद राजभर, मोनू यदुवंशी, राज प्रकाश चौधरी, सुमन सिंह, मोहम्मद याकूब खां, इंद्रावती शुक्ला, सूर्य प्रकाश, फूलचंद्र श्रीवास्तव, उजराना सिद्दीकी, मदन गोपाल, प्रशांत यादव, अनिल यादव, सुभाष यादव, अनुभव यादव, महेंद्र नाथ यादव, तारिख आदिल, बृजेंद्र जायसवाल, राजाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कमरे मेें बैठने वाले क्या जाने दुख दर्द: राजकिशोर
हर्रैया। बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार व प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था के विरोध में पूर्व मंत्री राज किशोर सिंह ने भाजपा सरकार के कामकाज पर जमकर तंज कसा। कहा कि कमरों में बैठने वाले क्या जाने जनता का दुख दर्द। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत कम करने सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन एसडीएम को दिया। तहसील परिसर में हुए धरने में कहा कि भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल रही है।जनता को गुमराह कर सत्ता में आए बीजेपी नेताओं का सच जनता जान चुकी है। कालाधन का हौवा खड़ा कर नोटबंदी के फैसले से देश का बड़े पैमाने पर आर्थिक नुकसान हुआ।सभी के खाते 15 लाख भेजने का वादा जुमला साबित हुआ। धर्म,व जातिवाद का जहर घोलकर सत्ता हासिल करने वालो से सभी को सावधान रहना होगा। यज्ञेश पांडेय, राजाराम यादव, खादिम हुसैन ने भी धरने को संबोधित किया। इस मौके पर पंडित वर्मा, विनय सिंह, बूचे सिंह,शैलेन्द्र सिंह, राम जी सोनी, शंकर सोनकर, संगल चौहान, राज कुमार वर्मा, महेश सिंह विसेन, फैयाज अहमद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर मोर्चे पर विफल है भाजपा सरकार: डिंपल
रुधौली।तहसील गेट पर सोमवार को पूर्व ऊर्जा राज्यमंत्री बृजकिशोर सिंह डिंपल के नेतृत्व में सपा समर्थकों ने प्रदर्शन किया। डिंपल ने कहा कि प्रदेश से लेकर केंद्र की सरकार चुनावी वादे पूरा करने में पूरी तरह से फेल हुई है। महंगाई घटाने, काला धन लाने सहित अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र व प्रदेश में आई थी, वह सभी वादे हवा-हवाई साबित होते दिख रहे हैं। इतिहास में पहली बार रुपया डॉलर के मुकाबले 72 पर पहुंच गया है।जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह शानू, सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार जायसवाल रवि, सभासद दीपक सिंह सहित अन्य प्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सत्येंद्र उपाध्याय, अमित यादव, फूलचंद यादव, अमित सिंह, सोनू मिश्रा, राजन पांडेय, दिनेश कसौधन, बब्बू पांडेय, बालाजी, संजू चौधरी, डॉ परवेज, अजीजुल्लाह, लकी यदुवंश, अखिलेश यादव, रामकुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed