फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   राशन कार्ड का सत्यापन 15 दिन में पूरा करें

राशन कार्ड का सत्यापन 15 दिन में पूरा करें

Tue, 27 Jun 2017 05:47 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
राशन कार्ड का सत्यापन 15 दिन में पूरा करें
प्रदेश सरकार के निर्देश पर राशन कार्ड का दोबारा सत्यापन किया जाना है। प्रमुख सचिव ने विभाग से जल्द सत्यापन रिपोर्ट मांगी है। इसी को लेकर मंगलवार को एसडीएम, बीडीओ, सप्लाई इंसपेक्टर, एडीओ पंचायत, लेखपाल व सेक्रेटरियों की बैठक हुई। एडीएम भगवान शरण व सीडीओ हार्षिता माथुर ने 15 जुलाई तक राशन कार्डों के सत्यापन पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि ब्लॉको पर बुधवार को सूची उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में दो लाख 80 हजार राशन कार्डों का सत्यापन होना है। मीटिंग आए लेखपाल व सेक्रेटरियों ने आरोप लगाया कि सप्लाई विभाग से अभी तक सूची ही नहीं मिला है। जबकि डीएसओ रमन मिश्रा ने बताया कि सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को सूची 10 दिन पहले ही उपलब्ध करा दी गई है। बैठक में हर्रैया तहसील एसडीएम हरिश्चंद सिंह, बस्ती सदर कीर्त प्रकाश, भानुपर, रुधौली एससी शर्मा, बीडीओ मोहम्मद नसीम, रेनू चौधरी, रूक्मणी वर्मा, तहसील के सप्लाई इंस्पेक्टर, एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, घनश्याम मिश्रा, सेक्रेटरी अरुणेश पाल, बजरंग बाण चौधरी, मदन गोपाल पांडेय, सुभाष चौधरी, राम प्रकाश सिंह, राजन चौधरी, शीतला यादव, राम नेवास सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed