{"_id":"618ea122cbd7110053704052","slug":"19-road-was-devolapment-basti-news-gkp41611882","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री ग्राम सड़क की 19 सड़कें मंजूर, मिला धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क की 19 सड़कें मंजूर, मिला धन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क की 19 सड़कों का होेगा कायाकल्प
- ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण लखनऊ ने जारी किया टेंडर, दिसंबर में शुरू हो जाएगा काम
- ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने किया स्वीकृत
- 51.35 करोड़ की लागत से होगा 75.6 किमी सड़क का निर्माण
- ग्रामीण क्षेत्र के राहगीरों को हाईवे व मुख्य मार्ग तक पहुंचना होगा आसान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले की तकरीबन डेढ़ दर्जन सड़कों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत निर्माण करने की स्वीकृति केंद्र सरकार ने दे दी है। वहीं, ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण लखनऊ ने बृहस्पतिवार को इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि दिसंबर के दूसरे पखवारे से इन सड़कों का निर्माण शुरू हो जाएगा। 51.35 करोड़ की लागत से होगा 75.6 किमी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र के राहगीरों को फोरलेन, हाईवे अथवा अपने करीबी मुख्य मार्गों तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
बस्ती में बैच एक के तहत 16 सड़कों का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में किया जाएगा। दूसरे बैच में आरईडी (ग्रामीण अभियंत्रण विभाग) ने 19 उन सड़कों को इस योजना के तहत निर्मित करने का निर्णय लिया है जो पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी हैं अथवा चलने लायक नहीं रह गई हैं। यह वह मार्ग भी हैं जो किसी न किसी तरह से ब्लॉक, तहसील अथवा जिला मुख्यालय से भी जुड़ती हैं।
-------------------
इन सड़कों का होगा कायाकल्प
- रामजानकी (अमोढ़ा) से सरवरपुर-धिरौली बाबू मार्ग
- एनएच 28 (कारगिल गेट) से पूरे शोभापुर-मलौली गोसाईं
- परसरामपुर रोड से बिछिया मिश्र
- एनएच 28 पैकोलिया रोड (महादेवा) से बेलघाट
- रुधौली में कथकपुरवा से बांसखोर-महुआ बैरिहवा
- कुदरहा में धौरहरा-देवाडीहा से खखरा अमानाबाद
- रुधौली में हटवा से सिसवारी मुगल
- विक्रमजोत में एनएच 28 से लखना
- सदर में एनएच 28 गोटवा से कच्छीपुरवा
- बनकटी में बस्ती-महुली रोड से कनेहटी
- सांऊघाट में बस्ती-भौखरी से पड़िया मझौवामीर
- बस्ती-टांडा मार्ग से खड़ौआ खुर्द-सोनिहा घाट
- पिपरा गौतम धौरहरा पाल्हा से देवाडीहा
- सल्टौआ में बारह छत्र से सुकरौली
- विक्रमजोत में रामजानकी मार्ग से कटरिया-गरभूपुर
- बिजौलिया से अकेला-कुबेरपुर-बनकटवा-गौराघाट
- बस्ती-बांसी रोड से कोड़रा वाया इमिलिहा
- सल्टौआ में एसएच 26 से देईपार से चौकवा
- एनएच 28 संसारीपुर से गोकुलपुर उभाही
--------------------
एफडीआर तकनीक से होगा सड़कों का निर्माण
अभियंताओं के अनुसार इन 19 सड़कों में देईपार से चौकवा और संसारीपुर से गोकुलपुर की सड़क का निर्माण फुल डेप्थ रिक्लेमेशन (एफडीआर) तकनीक से किया जाएगा। इस तकनीके से आजमगढ़ में जिला पंचायत की सड़क का निर्माण किया जा रहा है और प्रयागराज में मार्गों का निर्माण प्रस्तावित है। बस्ती जिला प्रदेश का तीसरा जनपद है जहां इस तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। सहायक अभियंता अंकुर वर्मा, इं. राजेश श्रीमाली व इं. बेचनराम के अनुसार इससे सड़क की गुणवत्ता बेहतर होगी और लागत भी कम आएगा। इसके तहत हाईटेक मशीन से सड़क की ढलाई की जाएगी और वह अन्य सड़कों से कहीं अधिक मजबूत साबित होगी।
विज्ञापन
----------------------
जिले की 19 सड़कों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित किया जाएगा। इसके लिए टेंडर जारी हो चुका है। जल्द ही आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर निर्माण चालू करवा दिया जाएगा।
- अरविंद कुमार, अधिशासी अभियंता, आरईडी बस्ती।