{"_id":"61db38541df4e65b7f5f4db8","slug":"19-found-infected-in-corona-investigation-migrants-from-mumbai-delhi-also-included","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती : कोरोना जांच में 19 मिले संक्रमित, मुंबई-दिल्ली के प्रवासी भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती : कोरोना जांच में 19 मिले संक्रमित, मुंबई-दिल्ली के प्रवासी भी शामिल
Mon, 10 Jan 2022 01:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:02 AM IST
सार
जनपद में सक्रिय केस की संख्या हुई 84, गाइडलाइन का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : PTI
विस्तार
जनपद में हुई कोरोना की जांच के दौरान रविवार को 19 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें मुंबई व दिल्ली से आए प्रवासियों के अलावा अन्य लोग भी शामिल हैं। इस प्रकार जिले में कुल 84 एक्टिव केस हो गए हैं। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। जिले के विभिन्न स्थानों पर आरआरटी(रैपिड रिस्पांस टीम) ने 870 नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
इसकी पुष्टि करते हुए सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि रेलवे स्टेशन व विभिन्न चौराहों पर जांच का क्रम जारी है। रविवार को रेलवे स्टेशन पर आरआरटी ने जांच की है। यहां मुंबई व दिल्ली से आने वाले यात्रियों में कोरोना पॉजिटिव के केस पाए जा रहे हैं। कोरोना की संवेदनशीलता को देखते हुए लगातार जांच की जा रही है।
विज्ञापन
लोगों को सचेत किया गया है कि वे कोरोना गाइड लाइन का पालन जरूर करें। कहा कि अब जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। शहर की सीमा पर एक स्वास्थ्य टीम जांच कर रही है जो नमूना एकत्रित कर मौके पर एंटीजन करती है। लक्षण वाले लोगों का नमूना आरटीपीसीआर के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन