{"_id":"660099fe4408036ad5068813","slug":"19-accused-of-the-city-arrested-under-jabta-criminal-law-basti-news-c-207-1-sgkp1002-113712-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जाब्ता फौजदारी के तहत शहर के 19 आरोपी पाबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जाब्ता फौजदारी के तहत शहर के 19 आरोपी पाबंद
Mon, 25 Mar 2024 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 25 Mar 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने त्योहार के मद्देनजर 19 आरोपियों को जाब्ता फौजदारी के तहत पाबंद किया है। आरोप है कि पिछले दिनों इन सभी का आक्रामक रवैया देखा गया था। ऐसे में आशंका है कि यह लोग विवाद कर सकते हैं। कोतवाल विजय कुमार दुबे ने बताया कि मड़वानगर निवासी राम हरीश, राम निहाल, जितेन्द्र उर्फ रमेश, आशीष, धर्मेन्द्र, भरत उर्फ प्रभात पाल, महेन्द्र के अलावा दिलीप कुमार निवासी परसाटूड़ी, अभिजित सिंह निवासी पिकौरा दत्तू राय, भूअर निरंजनपुर निवासी शंकर व शम्भू पर यह कार्रवाइ की गई है। जबकि मड़वानगर निवासी राम सजीवन, सोनू उर्फ अजय, विजय राव, शुभम, खौरहवा निवासी नीरज, राजन, गुलाब और मोनू शुक्ला निवासी पिकौरा दत्तुराय कोतवाली को भी पाबंद किया गया है। संवाद
विज्ञापन