फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   यूरिया के लिए नरखोरिया में हंगामा

यूरिया के लिए नरखोरिया में हंगामा

Tue, 11 Sep 2018 11:57 PM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
यूरिया के लिए नरखोरिया में हंगामा
यूरिया के लिए नरखोरिया में हंगामा
विज्ञापन

कृषि अधिकारी की मौजूदगी में 150 बोरी यूरिया बांटी गई
निर्धारित से अधिक मूल्य वसूलने की शिकायत पर जागे अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। यूरिया की उपलब्धता कम बताकर कृषकों से अधिक मूल्य वसूलने को लेकर नरखोरिया की एक दुकान पर जमकर हंगामा हुआ। मौके पर पहुंचे अपर जिला कृषि अधिकारी सुरेश प्रसाद ने यूरिया के निर्धारित मूल्य 299 रुपये पर 150 बोरियों का वितरण कराया।

जिला कृषि अधिकारी संजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अपर की रिपोर्ट के बाद रंजीत जायसवाल खाद भंडार नरखोरिया का प्राधिकार पत्र तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। जिला कृषि अधिकारी को किसी ने भानपुर बाजार के पास की दुकान पर अधिक मूल्य पर उर्वरक वितरण की सूचना दी। क्षेत्रीय के कृषक उमेश त्रिपाठी ने भी जब यही शिकायत की तो संबंधित दुकान पर अधिकारी भेजे गए। कृषि अधिकारी के अनुसार जनपद में कानपुर फर्टिलाइजर्स, इंडो गल्फ, यारा एवं नेशनल फ़र्टिलाइजर लिमिटेड के चार रैक में लगभग चार हजार मीट्रिक टन यूरिया प्राप्त हो चुकी है। इससे उर्वरकों की कोई कमी दूर हो चुकी है। भविष्य में भी उर्वरक की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed