{"_id":"59b822eb4f1c1be97f8b6618","slug":"181505239787-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढूढ़े नहीं मिल रहे आवास के लाभार्थी, हजारों आावास सरेंडर की नौबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढूढ़े नहीं मिल रहे आवास के लाभार्थी, हजारों आावास सरेंडर की नौबत
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजारों आवास के सरेंडर की नौबत
बस्ती।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में एससी वर्ग के लिए आवंटित लक्ष्य को पूरा करने के लिए लाभार्थी ही नहीं मिल रहे। विकास भवन को लक्ष्य पूरा करने के लिए 3772 अनुसूचित जाति के लाभार्थियों की आवश्यकता है। इसके लिए जिले भर के बीडीओ को लगाए गया हैं। एससी के नाम आए आवास के धन को सरेंडर करने की नौबत तक आ गई है। सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि एससी के लाभार्थियों की तलाश जारी है। हाल ही में इस योजना के उपायुक्त बस्ती दौरा भी कर चुके हैं।
वर्ष 2016-17 एवं वर्ष 2017-18 के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में कुल 18887 लाभार्थियों को आवास देना है। इनमें अब तक 15298 लाभार्थियों को आवास के लिए स्वीकृत दी जा चुकी है। 14204 को पहली किस्त और जारी कर दी गई है। 10312 के खाते में धन भी भेजा जा चुका है। 1101 लाभार्थी को दूसरी किस्त दी जा चुकी है। सीडीओ ने बताया कि इस योजना में जिले की प्रगति अन्य के जनपदों से बेहतर है। कहते हैं कि योजना का लाभ पात्र को ही मिले इसके लिए काफी छानबीन की जा रही है, ग्राम पंचायतों में जाकर लाभार्थियों की सूची पढ़कर सुनाई जा रही है। गांव वालों की सहमति पर ही आवास स्वीकृत और अपात्रों का निरस्त किया जा रहा है। बताया कि सरकार ने इस योजना से प्रधान और सेक्रेटरी को अलग कर दिया है, इसके बावजूद अगर को आवास के नाम पर धन की मांग करता है, तो सीडीओ, पीडी और बीडीओ को सूचना दे सकते हैं, सूचना को गोपनीय रखकर कार्रवाई की जाएगी।
सबसे अधिक कप्तानगंज में आवास पूर्ण
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत अब तक 250 लाभार्थियों का आवास पूर्ण हो चुका है, इनमें सबसे अधिक कप्तानगंज ब्लॉक क्षेत्र मेें पूर्ण हुआ, इस ब्लॉक के प्रभारी बीडीओ परियोजना निदेशक आरपी सिंह हैं। इस योजना में लाभार्थी को तीन किस्तों में 1.20 लाख और 90 दिन की मजदूरी मिलती है।