फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   भाकियू ने पंचायत कर उठाई समस्याएं

भाकियू ने पंचायत कर उठाई समस्याएं

Thu, 22 Jun 2017 04:31 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
भाकियू ने पंचायत कर उठाई समस्याएं
बनकटी (बस्ती)। भाकियू के ब्लॉक इकाई ने बृहस्पतिवार को पक्कवा बाजार अहिरौली में किसान पंचायत की। इस दौरान संगठन के नेताओं ने सरकार पर जमकर हमला बोला। चेतावनी दी कि यदि समय रहते किसान समस्याओं का निदान न हुआ तो भाकियू वृहद आंदोलन छेड़ेगी।
विज्ञापन

पंचायत में बोलते हुए ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम चौधरी ने कहा कि सरकार की नीतियों से किसान ठगे जा रहे हैं। किसानों को पंप चलाने के लिए महज डेढ़ से दो हार्स पावर मोटर की जरूरत है, मगर बिजली विभाग तीन हार्स पावर की मोटर लेेने को मजबूर कर रहा है। इसी के चलते किसान कनेक्शन नहीं ले रहे हैं। यही नहीं किसानों के खेत पर विभाग छापामारी कर उनके पंप और केबल उठा ले जा रहे हैं। इसके अलावा मुकदमा भी दर्ज कराया जा रहा है। यह स्थिति ठीक नहीं है। कहा कि चालू सत्र का लगभग साठ करोड़ गन्ना मूल्य बाकी है, जबकि सरकार बार-बार दावा करती रही कि गन्ना बिक्री के सप्ताह भीतर भुगतान हो जाएगा। वादे के मुताबिक किसान का कर्ज भी अब तक माफ नहीं किया जा सका है। मंडल अध्यक्ष शोभाराम ठाकुर व रामफेर चौधरी ने कहा कि किसानों की फसल का नुकसान छुट्टा पशु कर रहे हैं। इससे बच पाना मुश्किल हो रहा है। खरीफ और रबी फसलों पर बीज अनुदान अब तक नहीं मिल सका है। इसके अलावा सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की सरकार की घोषणा बेमानी है। परमात्मा चौधरी ने किसानों को एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पंचायत में नोखे लाल चौधरी , रमई, तौहीद, नौशाद दीनदयाल, झिनकान, मोहम्मद हसन, मोहम्मद मुर्तजा, मोहम्मद बशीर, राम रक्षा, मोहम्मद कलाम, रामसागर, हरिलाल मौर्या, परागदत्त यादव, बैजनाथ चौधरी, इसमाइल, पप्पू पांडेय, पुनीत पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed