{"_id":"674369ece0f5e2af0e083fd5","slug":"176-candidates-selected-in-employment-fair-basti-news-c-207-1-sgkp1006-127829-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रोजगार मेले में 176 अभ्यर्थियों का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रोजगार मेले में 176 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। धंसा में रविवार को रणबीर सिंह फाउंडेशन एवं आरके जॉब डेस्क द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में सैमसंग, टाटा मोटर्स, एल एंड टी फाइनेंस, उत्कर्ष बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक, मारुति सहित 15 कंपनियों ने लगभग 400 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया। जिसमें 176 लोगों को पात्र पाया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष उपाध्याय ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी अच्छी प्रतिभाएं छिपी होती हैं लेकिन अवसर और सही जानकारी के अभाव में यह प्रतिभाएं सही जगह तक नहीं पहुंच पातीं, संस्थान हमेशा से युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने का हर संभव प्रयास करता रहा है। आने वाले समय में विद्यालय में युवाओं और छात्रों को कई और अवसर प्रदान किए जाएंगे। विद्यालय के उप प्रधानाचार्या पूर्णिमा शर्मा, कोर्डिनेटर सोम दत्त एवं विद्यालय अध्यापक मान्धाता सिंह, प्रवेश दुबे, मनीष गुप्ता, त्रिवेणी, रमन विश्वास, योगेंद्र, नितिन व अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन