फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   1759 Emplyees Voting from Dakpatra

1759 कार्मिकों ने डाकपत्र से किया मतदान

Wed, 23 Feb 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
1759 Emplyees Voting from Dakpatra
1759 कार्मिकों ने डाकपत्र से किया मतदान
विज्ञापन

बस्ती। चुनाव में लगे कार्मिकों ने बुधवार को भी डाकमत पत्र से मतदान किया। किसान डिग्री कॉलेज में बने मतदान केंद्र पर रिटर्निंग आफिसर की निगरानी में मतदान कराया गया। कुल 1759 कार्मियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
मतदान को लेकर सजग प्रशासन कार्मिकों से मतदान के लिए निर्देशित किया था। बुधवार को महादेवा विधानसभा क्षेत्र में 334, रुधौली में 444, हर्रैया में 359, सदर 210, कप्तानगंज में 412 मत डाले गए। अब तक कुल मत 5647 मत डाले जा चुके हैं, जिसमें रुधौली में 963, महादेवा में 1167, हर्रैया में 982, सदर में 1231, कप्तानगंज में 1304 मत पड़े हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इस बार प्रशासन ने मतदान में सभी से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। इसी कड़ी में डीएम सौम्या अग्रवाल ने कार्मिकों का मतदान प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम से कराया है। शिक्षक संघ के जनपद मंत्री बाल कृष्ण ओझा ने बताया कि कार्मिकों को पहली बार व्यवस्था के साथ मतदान की सुविधा मिल सकी है। इसके चलते कार्मिकों को मौका दिया गया है कि वे भी मतदान कर लें, जिससे ड्यूटी के दौरान उनका भी मत पड़ सके। अब बृहस्पतिवार को कार्मिकों के मतदान का अंतिम दिन है। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद सिंह ने कार्मिकों के मतदान के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी से 25 फरवरी तक डाकमत कराने की मांग की है। कहा है कि भीड़ अधिक होने के कारण मतदान करने से कई कर्मी वंचित रह गए हैं। ऐसे में उन्हें मौका दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ/प्रभारी कार्मिक अधिकारी डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, पीडी कमलेश सोनी, डॉ. विवेक, रामरतन राम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed