फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   आज आधी रात तक ऑनलाइन जमा करें परीक्षा फार्म

आज आधी रात तक ऑनलाइन जमा करें परीक्षा फार्म

Mon, 21 Jan 2019 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
आज आधी रात तक ऑनलाइन जमा करें परीक्षा फार्म
आज आधी रात तक ऑनलाइन जमा करें परीक्षा फार्म
विज्ञापन

- सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी की मुख्य परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
गौर। सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर की वर्ष 2019 की मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरने की तिथि 22 जनवरी आधी रात तक है। जबकि 25 जनवरी तक आवेदन पत्र समस्त संलग्न के साथ महाविद्यालय में जमा करने की तिथि निर्धारित की गई है।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक व्यास नारायन सिंह ने बताया कि बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएससी गृह विज्ञान प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष व बीएससी (कृषि) प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष, एमए, एमकाम व एमएससी (कृषि) प्रथम एवं द्वितीय वर्ष में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 22 जनवरी निर्धारित किया गया है। जबकि 25 जनवरी तक महाविद्यालय में समस्त प्रमाण पत्रों के साथ परीक्षा फार्म जमा कर सकते हैं। बताया परीक्षार्थियों को सहूलियत देने के लिए परीक्षा संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर भी प्राप्त किया जा सकता है। महाविद्यालय में प्राप्त परीक्षा फार्म की हार्ड कॉपी सभी प्रमाण पत्रों के साथ विश्वविद्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी शाम पांच बजे तक है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि 22 जनवरी तक परीक्षा शुल्क न जमा करने वाले परीक्षार्थियों के डाटा वेबसाइट से हटाते हुए शेष परीक्षार्थियों के अनुक्रमांक आवंटित कर दिए जाएंगे। परीक्षा शुल्क जमा न करने वाले परीक्षार्थियों के किसी भी प्रत्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी परीक्षार्थियों की स्वयं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed