{"_id":"5ba13ea1867a557e88369bae","slug":"171537293985-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन से रुधौली में नहीं उठा कूड़ा 16-47-25","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन से रुधौली में नहीं उठा कूड़ा 16-47-25
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
पांच दिन से रुधौली में नहीं उठा कूड़ा
कूड़ा के लिए जगह नहीं, चेयरमैन ने हाथ खड़े किए
अमर उजाला ब्यूरो
रुधौली। देश में स्वच्छता ही सेवा है आंदोलन शुरू है। सोमवार को लोग साफ-सफाई कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दे रहे वहीं रुधौली नगर पंचायत की सड़क एवं गलियां पांच दिनों से कूड़े से पट रही हैं। कूड़ा निस्तारण को लेकर लगातार हो रहे विवादों के बाद चेयरमैन ने कूड़ा निस्तारण से हाथ खड़े कर दिए हैं।
13 सितंबर को कूड़ा निस्तारण को लेकर तहसील प्रशासन ने अब तक दो स्थानों का चिह्नांकन किया है, लेकिन दोनों ही स्थानों पर एक के बाद एक अड़चनें सामने आई हैं। इसके चलते कूड़ा निस्तारण का स्थान निश्चित नहीं हो सका है। आमी नदी के पास नगर पंचायत की ओर से अस्थायी तौर पर अब तक कूड़ा निस्तारित किया जा रहा था। दिसंबर 2017 में कुर्सी संभालने के बाद से ही चेयरमैन धीरसेन निषाद कूड़ा निस्तारण के लिए स्थान चिह्नित कर नगर पंचायत को देने के लिए प्रार्थना पत्र स्थानीय तहसील प्रशासन को दिया लेकिन अब तक जमीन नहीं मिल सकी है। कूड़ा निस्तारण को लेकर हुए विभिन्न विवादों के क्रम में 13 सितंबर को के विवाद के बाद अध्यक्ष धीरसेन ने एसडीएम को पत्र लिखकर कूड़ा निस्तारण के लिए उपयुक्त स्थान चिह्नित होने तक नगर का कूड़ा उठाने में असमर्थता जाहिर की है। पत्र के बाद सक्रिय हुए तहसील प्रशासन ने उसी दिन ग्राम पंचायत बहादुरपुर में कूड़ा निस्तारण के लिए स्थान चिह्नित कर नगर पंचायत को दिया था, लेकिन वहां पर ग्राम प्रधान अमरदीप सिंह से सहमति न बन पाने के कारण कूड़ा निस्तारण का यह प्रयास विफल रहा। इसके बाद तहसील प्रशासन ने मंडी समिति से थोड़ा आगे कूड़ा निस्तारण के लिए स्थान चिह्नित कर दिया है लेकिन यहां भी एक व्यक्ति द्वारा पट्टा होने का दावा किए जाने के कारण कूड़ा निस्तारण के लिए अब तक सहमति नहीं बन पाई है। चेयरमैन धीरसेन निषाद का कहना है कि बार-बार अपने कर्मचारियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार एवं अभद्रता बर्दाश्त नहीं करूंगा। जब तक तहसील प्रशासन की ओर से नगर पंचायत का कूड़ा निस्तारित करने के लिए उचित एवं पर्याप्त जमीन नहीं दी जाती है, नगर का कूड़ा नहीं उठाया जाएगा।