फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   काउंसिलिंग पूरी, कल से नियुक्ति पत्र

काउंसिलिंग पूरी, कल से नियुक्ति पत्र

Tue, 04 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
काउंसिलिंग पूरी, कल से नियुक्ति पत्र
फोटो
विज्ञापन

काउंसिलिंग पूरी, कल से नियुक्ति पत्र
डायट पर 648 अभ्यर्थियों की हुई काउंसिलिंग
अंतिम दिन 78 के मूल प्रमाण पत्रों की जांच हुई
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। जिला शिक्षा और प्रशिक्षण केंद्र बस्ती में सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग पूरी कर ली गई। अंतिम दिन 78 अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्रों की जांच हुई। अब शिक्षक दिवस पर सभी को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा।

प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की भर्ती परीक्षा 2018 के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की तीसरे दिन काउंसिलिंग पूरी कर ली गई। सोमवार को 648 के सापेक्ष 78 लोगों के मूल प्रपत्रों की जांच हुई। एक सितंबर से डायट पर काउंसिलिंग चल रही थे। पहले और दूसरे दिन 540 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। जिनके शैक्षिक अभिलेखों सहित विभिन्न प्रमाण पत्रों की अलग-अलग टेबल पर जांच हुई। डायट परिसर में काउंसिलिंग के लिए कुल 10 टेबल लगाए गए थे। महिला, पुरुष, दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए अलग टेबल थी। हर एक खंड शिक्षा अधिकारी नियुक्त किए गए थे। इसमें खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत ओझा, सुभाष वर्मा, ध्रुव प्रसाद जायसवाल, राम बहादुर वर्मा, अंजनी कुमार सिंह, राम कुमार सिंह, श्याम बिहारी, अखिलेश कुमार सिंह, कपिल देवी द्विवेदी, अनीता त्रिपाठी, अमित मिश्र, संतोष गुप्ता सहित अन्य ने प्रक्रिया पूरी कराई। बीएसए अरुण कुमार ने कहा कि सोमवार को काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब शिक्षक दिवस पर कार्यालय परिसर में अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed