फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   पांच घंटे गर्मी से बिलबिलाते रहे शहर के लोग

पांच घंटे गर्मी से बिलबिलाते रहे शहर के लोग

Sat, 23 Jun 2018 11:17 PM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
पांच घंटे गर्मी से बिलबिलाते रहे शहर के लोग
S - फोटो : Getty Images

विज्ञापन

बस्ती। गिदही पावर हाउस के अनुरक्षण व संसाधनों के मरम्मत के लिए जिले भर की आपूर्ति दोपहर में ठप कर दी गई। इसके चलते पांच घंटे तक उपभोक्ता गर्मी में बिलबिलाते रहे। हालांकि निगम ने इसकी सूचना पहले दी थी, मगर कटौती का शेड्यूल केवल दो घंटे घोषित किया था। ओवरलोड व पुराने संसाधनों में तमाम सामान बदल कर उसे व्यवस्थित करने के लिए 21 जून को निगम के जिम्मेदारों ने शनिवार सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप करने का एलान किया था। चूंकि 12 बजे के बाद जब सूरज सिर चढ़ कर बोलने लगता है उस समय गर्मी शबाव पर पहुंच जाती है। इसे देखते हुए निगम ने यह व्यवस्था बनाई थी, मगर जब आपूर्ति ठप करने की तिथि आई तो यह शेड्यूल दोपहर एक से चार बजे तक कर दिया गया। इसकी सूचना निगम ने कहीं प्रसारित नहीं की और ठीक एक बजे ही लाइन ठप कर दी गई। जब चार बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो परेशान उपभोक्ता अभियंताओं को फोन कर स्थिति जानने का प्रयास किए। तब उन्हें बताया गया कि किन कारणों से आपूर्ति बंद की गई है। शाम पांच बजे से बिजली व्यवस्था बहाल हो सकी। सहायक अभियंता टाउन मनोज कुमार सिंह ने कहा कि तकनीकी कारणों से तय शेड्यूल पर आपूर्ति नहीं रोकी जा सकी। ऐसे में अचानक निर्णय लिया गया कि अनुरक्षण व मरम्मत का काम एक बजे से होगा और इसमें करीब तीन घंटे लगेंगे। काम चल रहा है, पांच बजे तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed