{"_id":"5b2156764f1c1bb0318b6a18","slug":"171528911478-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तूफान से तबाही, एक की मौत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तूफान से तबाही, एक की मौत तीन घायल
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
अाआंध्ाी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। तेज तूफान ने जिले के कई इलाकों में मंगलवार रात भारी तबाही मचाई। पेड़ों के गिरने से जहां आवागमन बाधित रहा वहीं बिजली के तार भी टूट गए जिससे आपूर्ति ठप हो गई। दो के मकान ढहने से दंपती समेत तीन लोग घायल हुए हैं। कई मवेशी भी घायल हुए हैं।
मंगलवार रात करीब सवा 10 बजे तेज हवाएं चलनी शुरू हुईं तो थोड़ी ही देर में चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गईं। शहर के अलावा बभनान, गौर, वाल्टरगंज, रुधौली, सोनहा, सल्टौआ व भानपुर क्षेत्र में इसका व्यापक असर रहा। पोल गिरने व तार टूटने बिजली व्यवस्था धराशायी हो गई। मानिकचंद प्रतिनिधि के मुताबिक रुधौली थाना क्षेत्र के बसौखा गांव निवासी 55 वर्षीय भगवानदीन चौधरी बाग में बनाई झोपड़ी में लेटे थे। तेज आंधी पानी में सिरसा का पेड़ झोपड़ी पर गिर गया, जिसके नीचे दबने से भगवानदीन की मौत हो गई। पेड़ गिरने पर तेज आवाज होते ही परिवार के लोग भाग कर पहुंचे। किसी तरह बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस सेवा को फोन किया। डेढ़ घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ लेकर गए जहां से डॉक्टर ने तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन पहुंचने से पहले भगवानदीन की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
सल्टौआ क्षेत्र में बस्ती-डुमरियागंज मार्ग और सोनहा-शिवाघाट मार्ग पर जगह जगह पेड़ गिर जाने से आवागमन ठप पड़ गया। वैकल्पिक रास्ते के लिए कार व बाइक सवार भटकते रहे। जबकि रामपुर मुंडरी में मुर्गी फार्म बना रखे शिवप्रसाद, असलम, मुन्ना वारिस, रामचंद्र, साहबदीन का टिनशेड उड़ गया। कोरियाडीहा गांव में रामकृपाल की भैंस मर गई। द्वारिका चक के रामपलटन तथा ज्ञानमती पर ईंट की दिवार गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सेखुई, गोरखर, देईपार, सूरतगढ़, बस्थानावा, हसनापुर, बरगदवा, कनेथू, अमरौली शुमाली, रामपुर आदि गांवों में भी किसी का छप्पर तो किसी का टिनशेड उड़ गया। सूरतगढ़ गांव में बहाऊ तथा तिलका देवी के कच्चे मकान पर पेड़ गिर गया, दोनों को चोट लगी। पोल उखड़ जाने से बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। ब्लक कार्यालय परिसर में दर्जनों पेड़ उखड़ गए। सोलर पैनल क्षतिग्रस्त हो गया।टिनिच क्षेत्र के तिनहरी गांव के मुख्य मार्ग पर बडहल का पेड़ धराशायी हो गया। चार घंटे तक आवागमन ठप हो गया था। बैदोलिया गांव के सामने बिजली के तार पर डाल गिरने से तीन खंभे टूट कर गिर गए। ट्रांसफॉर्मर नीचे गिर गया जिससे बिजली बाधित हो गई।
विज्ञापन