फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   14 वें वित व अवस्थापना निधि से विकास को हरी झंडी

14 वें वित व अवस्थापना निधि से विकास को हरी झंडी

Sat, 15 Dec 2018 10:39 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 15 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
14 वें वित व अवस्थापना निधि से विकास को हरी झंडी
बैठक में उपस्थित विधायक दयाराम चौधरी और अध्यक्ष रूपम मिश्रा और ईओ। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में शहर के विकास का खाका खींचा गया। सदस्यों ने वार्डवार विकास का प्रस्ताव रखा, जिसे 14 वें वित्त आयोग व दो प्रतिशत अवस्थापना निधि से प्राप्त धन से कराने पर चर्चा हुई। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन व ठोस अपशिष्ट निस्तारण को लेकर भी सदन में सदस्यों ने अपनी बात रखी।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष रूपम मिश्रा की अध्यक्षता व सदर विधायक दयाराम चौधरी की उपस्थिति में बैठक शुरू हुई। तय हुआ कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत सार्वजनिक स्थलों, सड़क की पटरियों, नाला नालियों पर मलबा रखने, कूड़ा फेंकने व खुले में शौच करने पर अर्थदंड लगाए जाने पर सहमति बनी। इसके बाद 14 वें वित्त आयोग व दो प्रतिशत अवस्थापना निधि से प्राप्त धन से विकास कार्य कराने की कार्य योजना तैयार करने व स्वीकृति पर चर्चा के बाद सहमति बनी। इस मौके पर प्रमोद कुमार, ममता, ताड़कनाथ, शांति, मो. सिद्दीक, चुनमुन लाल, विशाल, माया, शालू यादव, दीप आनंद श्रीवास्तव, पूनम श्रीवास्तव, मो. इद्रीश, प्रफुल्ल श्रीवास्तव के अलावा ईओ डॉ. मणिभूषण त्रिपाठी, सहायक अभियंता घनश्याम चित्रगुप्त, कर निर्धारण अधिकारी गजेंद्र कुमार सहित तमाम अधिकारी व वार्ड सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed