{"_id":"5b2fd2624f1c1b624d8b7e37","slug":"161529860706-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थिति में बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थिति में बुजुर्ग की मौत
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
कलवारी (बस्ती)। धोबहट गांव में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत हो गई। शाम को पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा।
धोबहट गांव के 75 वर्षीय विश्वनाथ शनिवार रात खेत में रखे पंपसेट देखने निकले। शनिवार को ही उनके भाई संतराम की बेटी की शादी थी इसलिए किसी का ध्यान उनकी तरफ नहीं गया। रविवार सुबह विदाई होने के बाद परिवार के लोग खोजबीन करने लगे। कहीं कुछ पता नहीं चला। दोपहर बाद शौच करने गए एक युवक ने गन्ने के खेत में पड़ा देखा। इसकी सूचना परिवार वालों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। पूरे शरीर में फफोले निकले दिखे। विश्वनाथ की पत्नी शीतला देवी को जानकारी हुई तो चीखने लगीं। शादी की खुशियां मना रहे लोग गमजदा हो गए। चार बेटे महेन्द्र, धर्मेन्द्र, राजवन्त तथा दिव्यांग प्रमोद (26 वर्ष) हैं। मौके पर पहुंचे कलवारी थानाध्यक्ष संजय शुक्ल ने शव को कब्जे में लिया।बताया कि पोस्मार्टम के लिए भेजा जाएगा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।