फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य को नोटिस

पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य को नोटिस

Wed, 13 Sep 2017 11:49 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य को नोटिस
पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य को नोटिस
विज्ञापन


बस्ती।
सड़क दुर्घटना में छात्रा की मौत के बाद प्राविधिक शिक्षा सचिव ने नोटिस देकर जवाब मांगा है। प्रधानाचार्य मलिक मोहम्मद सलीम को स्पष्टीकरण के लिए 15 दिन का समय दिया है। चेताया है कि समय सीमा खत्म होने बाद एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी।
माया आईटी पॉलीटेक्निक बालूशासन संतकबीरनगर में वर्ष 2011 से निर्माण शुरू हुआ। परियोजना लगभग पूरी हो चुकी है। मगर अभी तक भवन का हैंडओवर कार्यदायी संस्था सी एंड डीएस की ओर से नहीं किया गया है। संस्था ने हैंडओवर से संबधित इंवेंट्री प्रधानाचार्य को दी है लेकिन प्रधानाचार्य ने कोई कार्रवाई नहीं की, न ही इसकी जानकारी डीएम संतकबीरनगर को दी। इसी प्रकार राजकीय पॉलीटेक्निक सिरसी का भवन कई सालों से निर्माणाधीन है, कार्यदायी संस्था द्वारा अभी तक कार्य को पूर्ण नहीं कराया गया। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक इस पॉलीटेक्निक में अगस्त 2017 से कक्षाएं शुरू हो जानी चाहिए थी। इसे लेकर निदेशक ने कहा कि प्रधानाचार्य की उदासीनता और लापरवाही के चलते सरकार की मंशा पूरी नहीं हुई। कहा कि डीएम संतकबीरनगर द्वारा सूचित करने के बावजूद समीक्षा बैठक में प्रधानाचार्य ने भाग नहीं लिया। प्रधानाचार्य की लापरवाही के चलते निदेशक ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

मरवटिया तिवारी गांव की जांच कमेटी करेगी

बस्ती।
कप्तानगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत मरवटिया तिवारी में कराए गए अनियमित कार्यों की शपथ-पत्र के साथ शिकायत डीएम से करते हुए जांच कराने की मांग की। इस पर डीएम अरविंद कुमार सिंह सीडीओ को जांच का आदेश दिया, इस पर सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय ने डीपीआरओ गोपालजी ओझा को कमेटी बनाकर जांच करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शपथ-पत्र के साथ गांव के रामकृष्ण, माधव, घनश्याम, शत्रुघ्न प्रसाद और अरुण कुमार सहित अन्य ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों में भारी गोलमाल की बात कही गई। कहा कि ग्राम निधि प्रथम का खुले आम प्रधान और सेक्रेटरी द्वारा दुरुपयोग किया गया। बिना कार्य कराए धन निकालकर बंदरबांट कर ली। अपात्रों को दोहरा लाभ देने, कोठी वाले को भी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में आवास देने, चार पहिया वाहन और अच्छी खेती करने वालों को पात्र गृहस्थी का लाभ दे दिलवा दिया। दो मंजिला मकान और ट्रैक्टर ट्रॉली के स्वामी को अन्त्योदय योजना का राशन कार्ड बनवा दिया। शिकायत में दोषी लोगों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने की मांग की गई है। डीपीआरओ ने बताया कि सीडीओ का पत्र मिल गया है, जो निर्देश होगा उसका पालन किया जाएगा।

ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई तय

बस्ती।
नगरपालिका में कार्यरत ठेकेदारों को पालिका प्रशासन पिछले एक सप्ताह में 15 नोटिस जारी कर चुका है। कुमार कंस्ट्रक्शन के संचालक रामप्रकाश चौधरी को तीसरी बार नोटिस जारी हुआ है। इस बार ईओ ने एई और जेई को कार्य पूर्ण न करने पर ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई का प्रस्ताव देने का निर्देश दिया है।

नगरपालिका में पिछले पांच साल ठेकेदारों का ही बोलबाला रहा। चूंकि सभी ठेकेदार कहीं न कहीं पालिका अध्यक्ष और ईओ से निजी रूप से जुड़े रहे, यही कारण रहा है कि ठेकेदारों ने अपनी शर्तों पर पांच साल तक काम किया। पिछले पांच साल में कराए गए निर्माण कार्यों सहित अन्य में जितनी जांच हुई और हो रही है, उतनी अन्य कार्यकाल में नहीं हुई। ऑडिट टीम तक निर्माण कार्यों में भारी धनराशि के गोलमाल को उजागर कर चुकी है। लगभग एक साल पहले दक्षिण दरवाजा से करुआ बाबा तक सड़क के दोनों ओर नाला निर्माण का ठेका ग्राम मरवटिया निवासी रामप्रकाश चौधरी की फर्म कुमार कंस्ट्रक्शन को दिया गया। अनुबंध के मुताबिक नाला का निर्माण तीन नवंबर 2016 तक हो जाना चाहिए था, उसके बाद कार्रवाई का प्रावधान है। मगर पालिका प्रशासन ठेकेदार से निर्माण कराने के बजाए उसे सिर्फ नोटिस दे रहा है। और ठेकेदार हैं कि नोटिस को संज्ञान में ही नहीं ल रहे हैं। समय से कार्य पूर्ण न होने से जहां परियोजना के लागत बढ़ने की आशंका रहती है। वहीं, आमजन में शासन-प्रशासन और पालिका को लेकर छवि खराब होती है। आमजन परेशान को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। डीएम अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि इस बार अगर ठेकेदार ने निर्माण कार्य को पूरा नहीं किया तो अनुबंध के मुताबिक ब्लैक लिस्टेड करने से लेकर जमानत जब्ती तक की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed