{"_id":"5d092b9f8ebc3e6908401b04","slug":"15608820669-basti-news135","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीडर ट्रिप न होने से टूट कर गिर रहे तार, हादसे का डर: जेई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीडर ट्रिप न होने से टूट कर गिर रहे तार, हादसे का डर: जेई
विज्ञापन
नहीं हो रहा फीडर ट्रिप, हो सकता है बड़ा हादसा : जेई
- जेई ने उच्चाधिकारियों सहित एसडीएम को दी सूचना
- उपकेंद्र भानपुर में जर्जर पैनल के सहारे हो रही आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर। विद्युत उपकेंद्र भानपुर ग्रामीण में बिजली आपूर्ति सुचारु रखने के लिए लगे पैनल सहित कई उपकरण जर्जर हो चुके हैं। इसके चलते लोड बढ़ने पर भी फीडर ट्रिप नही हो रहा है, जिसके कारण जगह-जगह बिजली के तार टूटकर गिर रहे हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यह जानकारी पत्र के जरिए अवर अभियंता बृजकिशोर राम ने अपने अधिकारियों सहित एसडीएम को भी दी है। साथ ही इसे फौरी तौर पर बदलवाने की अपील की है।
अवर अभियंता ने बताया है कि एचटी और एलटी लाइनों के भी कई उपकरण खराब हो चुके हैं। इसे भी बदलवाने के लिए उन्होंने अधिकारियों से गुजारिश की है। उन्होंने बिजली कटौती से बढ़ रहे जनआक्रोश को देख इस मामले की जानकारी एसडीएम राजेश सिंह को भी दी है। अवर अभियंता ने बताया कि पैनल बदलवाने में आने वाली लागत करीब 21 लाख 71900 रुपये का इस्टीमेट तैयार कर वर्ष 2018 में ही भेजा जा चुका है। कई बार अधिकारियों को पत्र भी लिखा जा चुका है। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जर्जर पैनल के चलते चार दिनों से लाइनों में खराबी आ रही है। फीडर ट्रिप न हो रहे हैं, जिससे तार टूट-टूट रहे हैं।
इस बाबत एसडीएम राजेश सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए विभागीय जिम्मेदारों को भी पत्र लिखकर समस्या समाधान कराने की अपील की जाएगी।