फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   गर्मी में भरा रहता गंदा पानी, बारिश में सड़क का बुरा हाल

गर्मी में भरा रहता गंदा पानी, बारिश में सड़क का बुरा हाल

Tue, 18 Jun 2019 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
गर्मी में भरा रहता गंदा पानी, बारिश में सड़क का बुरा हाल
गर्मी में सड़क पर जलभराव, बारिश में होगा बुरा हाल
विज्ञापन

फोटो
- भरतपुर की एक हजार आबादी झेल रही नारकीय जीवन
अमर उजाला ब्यूरो
साऊघाट। विधानसभा क्षेत्र सदर की ग्राम पंचायत धमौरा के भरतपुर गांव की आबादी एक हजार से अधिक है। गांव के मुख्य मार्ग पर इस भीषण गर्मी में भी हमेशा गंदे पानी का जलभराव रहता है। इससे मच्छरों का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना रहता है। गांव में आज भी लोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं। ग्रामीण जगराम, अशोक कुमार, धर्मेंद्र कुमार, नंदकिशोर, चंद्रभूषण, गुड़िया देवी, रामप्रकाश, रामकेश, सूर्यपाल आदि ने बताया कि शौचालय योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सुधाकर पांडेय, आर्यन, शिवनाथ पांडेय, इंद्रजीत, राजेंद्र, बंटी पांडेय आदि कहते हैं कि गांव में आने जाने का मात्र एक ही मुख्य मार्ग है जिसपर हमेशा नालियों का घरों का गंदा पानी भरा रहता है। इसकी शिकायत कई बार जिम्मेदारों से की गई लेकिन सुनवाई नहीं होती है। गांव में बनवाई गई नालियां पूरी तरह टूट गई हैं। जिसकी साफ-सफाई कभी-कभार होती है।

--------------------------------
तहसील के सहयोग से समाधान होगा: बीडीओ
सड़क, नाली, खड़जा और शौचालय जैसी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने पर खंड विकास अधिकारी मंजू त्रिवेदी कहती हैं कि मामला गंभीर है। ग्राम प्रधान को निर्देशित कर तहसील प्रशासन के सहयोग से समस्या का हल निकाला जाएगा। वहीं ग्राम प्रधान का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई। लिखित में भी दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed