फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   मोदी के रंग में रंगा फेसबुक व वाट्सएप

मोदी के रंग में रंगा फेसबुक व वाट्सएप

Fri, 24 May 2019 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
मोदी के रंग में रंगा फेसबुक व वाट्सएप
मोदी के रंग में रंगा फेसबुक व ह्वाट्सएप
विज्ञापन

किसी ने कांग्रेस तो किसी ने गठबंधन पर निकाली भड़ास
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। देशभर के चुनाव परिणामों से बीजेपी समर्थक गदगद हैं। वे विभिन्न माध्यमों से अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों को बधाई दी जा रही है। फेसबुक व ह्वाट्सएप मोदी के रंग में रंगे हुए हैं।

बृहस्पतिवार की सुबह से जैसे-जैसे परिणाम आ रहे थे, भाजपा समथर्कों के चेहरे पर खुशी साफ झलकती दिख रही थी। लोगों के ह्वाट्सएप नंबर पर जहां बधाई संदेश प्रसारित हो रहे थे, तो वहीं फेसबुक पर भाजपा की जीत छाई रही। मतगणना के दौरान जिले के अमित मिश्रा फेसबुक पर पूरे दिन सक्रिय रहे और इन्होंने कई पोस्ट की। इन्हीं पोस्टों में से एक में इन्होंने लिखा कि विपक्ष वाले भइया राफेल की स्पीड से भाजपा को जनता ने आशीर्वाद दिया है। काजी फरजान ने पोस्ट डाली, जिसमें अटल जी की फोटो लगी थी और लिखा था कि आज हमारी सरकार मात्र एक वोट से गिर गई है, हमारे कम सदस्य होने पर। कांग्रेस हम पर हंस रही है, लेकिन ये बात कांग्रेस कतई न भूले कि एक दिन ऐसा आएगा कि पूरे भारत में हमारी सरकार होगी। और पूरा देश कांग्रेस पर हंस रहा होगा। जितेंद्र सिंह कौशल लिखते हैं कि अंतत: हार गए जुगाड़, जाति, जनतंत्र के ठेकेदार। शेख यूनुस रजा लिखते हैं कि यूपी में गठबंधन फेल 2022 अभी बाकी है। रंजीत श्रीवास्तव लिखते हैं कि मेरा एक भ्रम आज टूट गया कि लोग कहते थे कि एकता में शक्ति होती है, परंतु आज 22 लोगों का महागठबंधन भी एक शेर के सामने हार गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed