फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   1548 statues will be immersed today, strict security arrangements

Basti News: 1548 प्रतिमाओं का आज होगा विसर्जन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Sat, 12 Oct 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 12 Oct 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
1548 statues will be immersed today, strict security arrangements
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। विजय दशमी पर शहर व कुछ अन्य स्थानों के अलावा 1548 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार को किया जाएगा। इसके लिए पहले से निर्धारित रूट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
पूर्णिमा के दिन बस्ती शहर के अलावा पिपरा गौतम की प्रतिमाओं का विसर्जन होता है। जिले भर की अन्य प्रतिमाएं दशहरा से लेकर पूर्णिमा के बीच अलग-अलग दिन विसर्जित की जाएंगी।
विज्ञापन

शहर की 298 और ग्रामीण क्षेत्र की मिलाकर 669 प्रतिमाओं का विसर्जन पूर्णिमा को होगा। जिले में 24 स्थायी प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इनका विसर्जन नहीं होना है। शहर में दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना के साथ ही बस्ती शहर में पूर्णिमा तक मेले का आयोजन होता है। दशहरा के अगले दिन से लेकर पूर्णिमा को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन तक यह मेला चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए डीएम रवीश गुप्ता ने शहर को छह जोन व 13 सेक्टर में विभाजित कर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी है। त्योहार को शांति एवं सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के लिए एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान को संपूर्ण कानून व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है।
सुपर जोनल, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट 17 व 18 अक्टूबर 2024 को अपने ड्यूटी स्थल पर उपस्थित होकर दुर्गा प्रतिमाओं के स्थापना स्थल से लेकर अमहट घाट पर विसर्जन के लिए मूर्ति विसर्जन समाप्ति तक पुलिस अधीक्षक की ओर से तैनात पुलिस अधिकारियों व कार्मिकों से समन्वय स्थापित करते हुए जनपद में शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे।
डीएम रवीश कुमार ने बताया कि जिन मजिस्ट्रेट की ड्यूटी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए लगाई गई है। उनके लिए दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन तक किसी तरह के अवकाश की स्वीकृति नहीं दी जाएगी। वह बिना अनुमति जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। बनकटी संवाद के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र के बनकटी, देईसाड़, महादेवा , लालगंज कुदरहा, सहित क्षेत्रों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं में 130 प्रतिमाओं का शनिवार को बानपुर , पिड़िया, लालगंज , शेल्हरा, सहित कुआनों नदी के विभिन्न घाटों व पोखरों में विसर्जन किया जाएगा। टिनिच संवाद के अनुसार, क्षेत्र में 55 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित हैं। इसमें बैदोलिया, घुरहूपुर, डिगरभरिया व पचलौरिया गांव की प्रतिमाएं कुआनो नदी के बारह छत्तर घाट पर विसर्जित की जाएंगी।

आमा, शिवपुर, अजगैवा जंगल की प्रतिमाएं चौरा, ककरहवा, महादेवा व गटरा पुल पर विसर्जित होंगी। शुक्रवार को गौर थाने के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार राजभर व चौकी प्रभारी टिनिच सचिंद्र ने गटरापुल, बराह छत्तर, महादेवा व चौरा घाट पर निरीक्षण किया। इस मौके प्रधान भारत चौधरी, चंद्र शेखर चौधरी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed