{"_id":"5cbb6507bdec2213e8071b48","slug":"151555784967-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैदौला में आग से छप्पर के दो घर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैदौला में आग से छप्पर के दो घर राख
Sun, 21 Apr 2019 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
Basti
Basti
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
हवा ने बढ़ाई रफ्तार, सामान हटाने का मौका नहीं मिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भानपुर। बैदौला में शुक्रवार रात अज्ञात कारणों से लगी आग में दो लोगों के छप्पर जल गए। हवा के कारण थोड़ी ही देर में आग विकराल हो गई। जिससे लोग खुद को सुरक्षित कर सके जबकि सामान हटाने का मौका ही नहीं मिला।
पीड़ित विजय बहादुर ने बताया कि आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं है। जब तक शोर मचा कर आग पर काबू पाया जाता उनका छप्पर का घर जलकर राख हो गया। आग इतनी तेज थी कि उसके नीचे रखे सामान भी लोगों को हटाने का मौका नहीं मिला और देखते ही देखते आंखों के सामने सब कुछ जल गया। दूसरे पीड़ित राम विलास ने बताया कि जिस समय उनके यहां आग लगी वे एक जगह कार्यक्रम में खाना बनाने गए थे। घर पर कोई और नहीं था। जिससे उसमें रखा इंजन, मशीन सहित तमाम कीमती सामान भी जल गया। गांव वालों ने कड़ी मेहनत से किसी तरह आग पर काबू पाया। इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी है।