फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ‘ज्योति यात्रा’ में चाकचौबंद रहेगी सुरक्षा, खाका तैयार

‘ज्योति यात्रा’ में चाकचौबंद रहेगी सुरक्षा, खाका तैयार

Wed, 17 Oct 2018 11:56 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
‘ज्योति यात्रा’ में चाकचौबंद रहेगी सुरक्षा, खाका तैयार

विज्ञापन
फोटो...
शहर में दुर्गापूजा की धूम, बदलेगा रूट
गांधीनगर, पुरानी बस्ती में प्रमुख डायवर्जन, बृहस्पतिवार से पूर्णिमा तक लागू रहेगा परिवर्तन
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। दुर्गापूजा की गहमागहमी शहर में बढ़ने लगी है। इसे देखते हुए बृहस्पतिवार से शहर के भीतर यातायात रूट परिवर्तित कर दिया जाएगा। एसपी दिलीप कुमार के अनुसार श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए कुछ मार्गों पर 19 व 20 अक्तूबर से डायवर्जन प्रभावी होगा। जो 24 अक्तूबर यानी पूर्णिमा तक प्रभावी रहेगा। इसके लिए बाकायदा ब्योरा जारी किया गया है।

यूं रहेगा डायवर्जन
18 अक्तूबर से मालवीय चौराहे से कम्पनी बाग की तरफ जाने वाले दो पहिया वाहन व चार पहिया वाहन को डायवर्ट किया जाएगा।
20 अक्तूबर से बडेवन से सभी बडे़ वाहनों को रोककर हाईवे की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
20 अक्तूबर से कांटे से बस्ती की ओर आने वाले सभी भारी वाहनों के साथ रोडवेज बसों को रोका जाएगा। सिर्फ बस्ती डिपो की बसों को अनुमति होगी।
19 अक्तूबर से दक्षिण दरवाजा से कलुआ बाबा के मध्य दो पहिया वाहनों को छोड़कर सभी तरह के वाहन प्रतिबंधित होंगे।
19 अक्तूबर से रेलवे स्टेशन से सभी बड़े वाहनों को शहर में आने से रोका जाएगा।
19 अक्तूबर से पाण्डेय बाजार चौराहा से रेलवे क्रासिंग के रास्ते शहर के तरफ आने वाले समस्त वाहन प्रतिबंधित होंगे।


ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा पूजा की धूम
उत्सव पूर्वक मनाया जा रहा दुर्गा पूजा
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। शहर से लेकर गांव तक शारदीय नवरात्र में माता दुर्गा की पूजा-अर्चन की गूंज है। पूजा कमेटियां पूरी दमखम से पंडाल को खूबसूरत बनाने में जुटी हैं।
परशुरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति सुरेला में विगत 18 वर्षों से अनवरत दुर्गा प्रतिमा स्थापित होती है। नौ दिनों तक उत्साह से दुर्गा पूजन होता है। यहां के पूजन की विशेषता यहां जाति धर्म व संप्रदाय से ऊपर उठकर लोग सहयोग करते हैं। इस कार्य में रवी प्रताप सिंह, बब्बी गुप्ता, राजेश पांडेय, रमाशंकर सिंह, योगेश पाठक, उत्तम मौर्या श्रद्धापूर्वक जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार गौर ब्लॉक के मुड़िलवा गांव मे शारदीय नवरात्र के सातवें दिन मंगलवार की रात्रि दिल्ली के कलाकारों ने माता जगराता में मनमोहक प्रस्तुति दी। भजन गायक एसएन पांडेय, अजय दूबे, ओंकार, नंदलाल यादव व रामू ने मां के दरबार मे भक्ता करे ला जय जयकार, केवड़िया खोला हे मइया, ऊंचे पहाड़वा पर लेहलू बसेरवा माई, तोहरे बल पर चलेला संसार हे माई। सहित भक्ति गीतों को प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधान दिनेश पांडेय, चिंता हरण, उमाशंकर, विनोद, जीतेन्द्र पांडेय, रबी, नीतेश, राजेश, विश्वप्रकाश, राजेश मौर्या, हरिश्चन्द पांडेय, अजय पांडेय, संजय पांडेय, राजकुमार पांडेय, दिलीप चौधरी आदि मौजूद रहे। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में तमाम स्थानों पर प्रतिमाएं सजा कर लोग माता की पूजा अर्चना कर रहे हैं।


जागरण में देवी गीतो पर झूमे दर्शक
लोक गीत गायिका डॉ. प्रतिमा ने बिखेरी स्वर लहरी
अमर उजाला ब्यूरो
कलवारी। क्षेत्र के दुर्गा मंदिर कलवारी एहतमाली में मंगलवार की रात देवी जागरण हुआ। इसमें लोक गीत गायिका डॉ. प्रतिमा यादव के देवी गीत पर उपस्थित लोग झूमने लगे। भजन की शुरुआत उन्होंने मइया के पैजनिया रुनझुन बाजे से की। इसके बाद तोहरी शरण हम आई गयी हो जगदम्बे मइया, कान्हा मोहो ऐसो बनायो मोर मैं नाचू ता ता थइया थइया ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम की कड़ी में भजन गायक शैलजा भारती, प्रकृति यादव, शालू शर्मा, अन्नू त्रिपाठी, माधुरिका ने भी माता को अपने स्वर लहरी से बुलाया। इस मौके पर बहादुरपुर प्रमुख प्रतिनिधि महेन्द्र नाथ यादव, जीतेन्द्र यादव, भूपेन्द्र, अमरेन्द्र, सुभाष, महेन्द्र कुमार, राम उजागिर, गुड्डू सिंह, यदुवंश, संजय, संतोष आदि मौजूद रहे।

‘ज्योति यात्रा’ में चाक चौबंद रहेगी सुरक्षा, खाका तैयार
ड्रोन से होगी निगरानी, 19 अक्तूबर को निकलेगी यह यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। दशहरा के दिन शहर में ज्योति यात्रा को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। पिछले वर्षों की गहमागहमी और भीड़ के दबाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का खाका तैयार किया है। बकौल एसपी 19 अक्तूबर को कम्पनी बाग से निकलने वाली ज्योति यात्रा की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों की मदद ली जाएगी। फव्वारा तिराहे से कंपनीबाग व गांधीनगर रूट पर यात्रा के दौरान वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
इसके अलावा यात्रा मार्ग पर सभी अवरोध और रोड के गड्ढे भरे जा रहे हैं। सीओ सिटी आलोक सिंह ने बताया कि ज्योति यात्रा के दौरान सात इंस्पेक्टर, 15 सब-इंस्पेक्टर, तीन महिला एसआई, छह हेड कांस्टेबल, 72 कांस्टेबल, 13 महिला कांस्टेबल तैनात की गई हैं। इसके अलावा दो फायर टेंडर, एंटी रायट स्क्वॉड भी लगाया गया है। साथ ही दो प्लाटून पीएसी भी सुरक्षा का मोर्चा संभलेंगी।

झंडाधारी घुड़सवार यात्रा की बढ़ाएंगे शोभा
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। विजय दशमी पर निकलने वाली ज्योति यात्रा इस बार विहंगम रहेगी। झंडाधारी घुड़सवार यात्रा की शोभा बढ़ाएंगे। दूसरे राज्यों के कलाकारों की ओर से मनमोहक झांकी प्रस्तुत की जाएगी। यह कहना है आयोजक कमल सेन का। बुधवार को टाउन क्लब में आयोजित तैयारी बैठक में कमल सेन ने बताया कि इस बार यात्रा की निगरानी ड्रोन कैमरों से की जाएगी।
कार्यक्रम का संचालन अजय अज्जू हिंदुस्थानी करेंगे। सह संयोजक भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि हर हृदय में जलेगी मां की ज्योति पूरी होगी सबकी मुरादें के संकल्प के साथ निकलने वाली ज्योति यात्रा इस वर्ष गंगा आरती से प्रारंभ होगी। नागपुर से 61 सदस्यीय कलाकार गणपति वंदना करेंगे, जिसका दायित्व आरके पांडेय को दिया गया है। लखनऊ के संजय साहू ग्रुप की ओर से ध्वनि दी जाएगी। अनिल कुमार सैनी की ओर से फूलों की वर्षा, इलाहाबाद की मशहूर दूधिया रोशनी से आध्यात्मिक यात्रा जगमग होगी। पवन कसौधन मथुरा के कार्यक्रम का दायित्व व व्यय वहन करेंगे। सुरक्षा जिम्मेदारी सैंकी, पीयूष व अजय सिंह की होगी। प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी अंकुरम पीयूष, विक्रम सिंह, महेंद्र यादव व शरद रावत संभालेंगे। हेमंत सिंह लाल झंडेधारी घुड़सवार मार्ग का पथ प्रदर्शन करेंगे। गांधीनगर की गंगा आरती का संयोजन अखिलेश शुक्ला, संजय द्विवेदी, अज्जू हिंदुस्थानी की ओर से किया जाएगा। बैठक में विजय गौड़, राजेश श्रीवास्तव, प्रदीप चौधरी, कुंज बिहारी, पप्पू, बृज मोहन सिंह, जगदीश शुक्ला, श्याम मोहन सिंह, विवेक गिरोत्रा, चंद्रिका अग्रहरि, संजय डिडवानिया, केपी सिंह, अखिलेश शुक्ला, सुनील गुप्ता, दिनेश पाल, अशोक अग्रवाल, राजन गुप्ता, अंकुर वर्मा, डब्लू सिंह, बाबूराम दूबे आदि मौजूद रहे।


‘नारी की सुंदरता उसके सुंदर कर्मों से है’
कप्तानगंज। नारी की सुंदरता उसके सुंदर कर्मों से है। श्रीराम जानकी विवाह के बाद जनकपुर से विदाई के प्रसंग में कथा व्यास ने कहा कि माता सुनयना ने अपनी चारों बेटियों को लज्जा में रहने की सीख दी। ये उद्गार मंगलवार की रात कस्बे के शिव मंदिर पर चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा में अयोध्या धाम से पधारे श्रीरंगम कृष्ण महाराज ने व्यक्त किए।
कहा कि आज समाज में बढ़ रही कुरीतियों के कारण बेटी बचाओ का नारा लगाने की जरूरत आ पड़ी है। मगर देश में वीरांगनाओं की कमी नहीं रही है। उनके कर्मों से सीख लेने की जरूरत है। अगर बेटियों को सुरक्षित रहना है सर्वप्रथम उन्हें अपनी सोच बदल कर अपने संस्कार एवं परिधान बदलने होंगे। बेटियों को हीरा तथा बेटों को लोहे की उपमा देते हुए कहा कि हीरे पर एक खरोंच लग जाए तो हीरे की कीमत कम हो जाती है, वहीं, लोहे पर कितनी भी जंग लग जाए, चोट लग जाए पर लोहे की कीमत कम नहीं होती है। ऐसे ही बेटी के जीवन पर कोई दाग लग जाए तो पूरे कुल को कलंक लगता है। इसलिए आज आवश्यकता है बेटियों को संस्कारित होने की। यह प्रत्येक अभिभावक का भी दायित्व है कि वे बेटियों को संस्कारित बनाए। इस दौरान राम लक्ष्मण, शत्रुुघ्न की मोहक झांकी निकली। यजमान दिनेश गुप्ता ने आरती की। इस मौके पर कमलेश चौधरी, महेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, सोनू चौधरी, मनीष गुप्ता, आवृत्ति श्रीवास्तव, महिमा चौधरी, सुमन, जया,अक्षांश श्रीवास्तव, काब्या, खुशबू, पूजा, नेहा, अर्श श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।


मन में हो भक्ति तो मिलेंगे राम
कलवारी। मन में हो भक्ति हो तो प्रभु श्रीराम जरूर मिलेंगे। मन में काम, क्रोध, मद एवं लोभ त्याग कर भक्ति को स्थान देंगे तो श्रीराम स्वयं चलकर आएंगे। ये उद्गार कथा व्यास कनकेश्वरी ने व्यक्त किए। वह कलवारी चौराहे पर आयोजित श्रीराम कथा में श्रद्धालुओं पर अमृत वर्षा कर रहे थे। कहा कि भगवान जनकपुर पहुंच कर नगर दर्शन के दौरान मिथिलावासियों को दर्शन दिया, क्योंकि उनके अंदर भक्ति थी। गुरु पूजन के लिए पुष्प वाटिका पहुंचे राम का मिलन भक्ति रूपी सीता से हुआ। धनुष यज्ञ महोत्सव का वर्णन करते हुए कथा व्यास ने कहा कि जब भगवान राम रंगभूमि पहुंचे तो वहां मौजूद राजाओं व राजकुमारों ने भगवान को जिस भाव से देखा उन्हें वैसे ही नजर आए। धनुष भंजन के बाद देवी सीता ने राम के गले में जयमाल डाल पति रूप में स्वीकार किया।











स्कूलों में बही भजन गंगा
बस्ती। शहर के दो अलग-अलग विद्यालयों में नवरात्र पर्व को उत्सवपूर्वक मनाया गया। यहां पर्व पर भजन की गंगा बही। स्कूल के शिक्षकों व बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। शहर के यूनीक साइंस एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां भगवती को पुष्पार्चन के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के आलोक कुमार श्रीवास्तव, शिक्षक संजय श्रीवास्तव व दुर्गेश श्रीवास्तव ने किया। तत्पश्चात शिक्षकों ने भजन प्रस्तुत किए। इस मौके पर राजेश गुप्ता, संगीता श्रीवास्तव, वंदना उपाध्याय, शोभा पांडेय, कीर्ति रुकमिणी, कमलेश पांडेय, शिवांगी, हर्षिता आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में सेंट्रल एकेडमी परिसर में विजय दशमी का पर्व मनाया गया। विद्यालय में रावण दहन कर सत्य की जीत का जश्न मनाया गया। इस मौके पर प्रबंधक जेपी तिवारी, विनायक शौर्य व मानवी ने श्रीराम व सीता की भूमिका निभाई। इस मौके पर सीमा तिवारी, सुधीर श्रीवास्तव, एके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed