फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   भानपुर तहसील का डीएम ने किया निरीक्षण--

भानपुर तहसील का डीएम ने किया निरीक्षण--

Fri, 12 Oct 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
भानपुर तहसील का डीएम ने किया निरीक्षण--
फोटो
विज्ञापन

भानपुर तहसील का डीएम ने निरीक्षण किया
राजस्व संग्रह में कमियां मिलने पर दिखे असंतुष्ट
एक लाख से अधिक बकायेदारों से वसूली के निर्देश
सम्पूर्ण समाधान दिवस के निस्तारण की जांच की
शिकायतकर्ताओं से भी फोन पर किया सत्यापन
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर। तहसील परिसर पहुंचे डीएम डॉ. राजशेखर ने साफ-सफाई सहित रजिस्टर भी देखे। तहसील की अधूरी बाउंड्री मिलने पर एसडीएम राजेश सिंह से जानकारी ली। बताया गया कि मामला विवादित है। इससे बाउंड्री का निर्माण पूरा नहीं हो सका है।

बृहस्पतिवार दोपहर करीब 11:30 बजे पहुंचे डीएम ने 1:15 बजे तक गहनता से जांच की। एसडीएम और तहसीलदार न्यायालय में पत्रावलियों के रख रखाव व लंबित मामलों की बाबत जानकारी ली। साथ ही पांच वर्ष से पुराने मामलों में नियमित आन मेरिट सुनवाई कर मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए। तत्पश्चात कम्प्यूटर कक्ष में आय, जाति और निवास प्रमाणपत्रों के लिए लेखपालों की ओर से लगाई जाने वाली ऑनलाइन रिपोर्ट की जानकारी ली। एकल खिड़की पहुंचकर किसानों से खतौनी के रेट की बाबत भी पूछताछ की। वहां से निकल कर द्वितीय तल पर बने अभिलेखागार में रखे अभिलेखों की जांच की और उसमें से 1359 फसली की खतौनी भी जांची, जो अपडेट मिली। राजस्व संग्रह कार्यालय पहुंचे डीएम खामियां मिलने पर असंतुष्ट दिखे। एक लाख से अधिक के बडे़ बकायेदारों की पत्रावलियां बनाकर नियमित सुनवाई करने और राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। एसडीएम कार्यालय में भी पत्रावलियों की जांच की। सम्पूर्ण समाधान दिवस में आने वाले मामलों के निस्तारण की गुणवत्ता के लिए पोखर भिटवा गांव निवासी फरियादी राजाराम चौधरी को फोन कर जानकारी ली जो ठीक मिली। एसडीएम से धारा 41 के तहत कराई जाने वाली पैमाइश के लंबित मामलों को 30 नवंबर तक निस्तारित करने के निर्देश दिए। साथ ही 122 बी के मामलों में पत्रावलियों की सुनवाई कर निस्तारण व बेदखली की कार्रवाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीआरओ आरडी पाण्डेय, तहसीलदार नवीन प्रसाद, आपूर्ति निरीक्षक रविकुमार सिंह, सहित सभी पटल सहायक व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed