फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   वादों से चल रही सरकार- राजकिशोर

वादों से चल रही सरकार- राजकिशोर

Wed, 10 Oct 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
वादों से चल रही सरकार- राजकिशोर
वादों से चल रही सरकार : राजकिशोर
विज्ञापन

पिछले सरकार के कामों का श्रेय ले रही है सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
कलवारी। पूर्व कैबिनेट मंत्री सपा नेता राजकिशोर सिंह ने कहा कि केंद्र व सूबे की सरकार केवल वादों पर चल रही है। धरातल पर वह कोई काम नहीं कर रही। सरकार आम आदमी की समस्याओं को दूर करने में विफल रही है। उत्तर प्रदेश की सरकार सपा सरकार के कामों का श्रेय ले रही है।

पूर्व मंत्री मंगलवार को महादेवा विधान सभा क्षेत्र में आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम निशात-ए सानिया अलजामिया तुल इस्लामिया कुसौरा बाजार में आयोजित हुआ। विधान सभा क्षेत्र प्रभारी विजय विक्रम आर्य ने कहा कि पिता के जेल में होने से मैं अपने आप को अकेला समझ रहा था, किन्तु महादेवा विधान सभा क्षेत्र की जनता ने मुझे पिता की कमी नहीं खलने दी। बहादुरपुर ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि महेन्द्र नाथ यादव ने कहा वर्तमान सरकार युवाओं, किसानों को छलने का कार्य किया है। 2014 में प्रति वर्ष दो करोड़ नौकरी देने के नारे के साथ आयी मोदी सरकार युवाओं का पकौड़ा बनाने को बता रही है। कार्यक्रम को बृजकिशोर सिंह डिम्पल, जिलाध्यक्ष राज कपूर यादव, राजाराम यादव, सुमन सिंह, कृष्णचन्द्र सिंह, रविन्द्र यादव, ब्रम्हदेव यादव, राम ललित चौधरी, जमील अहमद, अली अहमद ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र चौधरी वसंचालन राम शंकर निराला ने किया। इस मौके पर निजामुद्दीन राजवंत सिंह, अमित सिंह, गुड्डू सिंह, जन्टुर प्रसाद, नन्दू प्रजापति, निसार अहमद, गोली, कैश मोहम्मद, अनीश, अब्दुल हमीद, सुभाष यादव, महेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed