{"_id":"5bb8eaac867a5568242a7331","slug":"151538845356-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्वारित न्याय में सहयोग दें अधिवक्ता: मुख्य न्यायाधीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्वारित न्याय में सहयोग दें अधिवक्ता: मुख्य न्यायाधीश
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
Updated Sat, 06 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
कंम्पनी बाग के पास जजेज कॉलोनी का लोकार्पण करते चीफ जस्टिस डीबी भोसले।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति ने त्वरित न्याय के लिए न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनपद में करीब एक लाख पांच हजार मामले लंबित हैं। ऐसे में बार एवं बेंच के सामंजस्य से ही वादकारियों को न्याय सुलभ होगा।
मुख्य न्यायमूर्ति दिलीप बाबा साहब भोसले शनिवार ने जनपद न्यायालय परिसर में नवनिर्मित कोर्ट भवन, सीसीटीवी कंट्रोल रूम आदि का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रजातांत्रिक व्यवस्था में न्यायपालिका एक महत्वपूर्ण अंग है। जिसमें अधीनस्थ न्यायालय में नवनिर्मित सुविधा संपन्न भवन के अच्छे वातावरण में काम करने से न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं को सुविधा होगी और वादकारियों को भी त्वरित न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय से लेकर अधीनस्थ न्यायालय में मुकदमे वर्षों से लंबित हैं। अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार से मुकदमों का बोझ बढ़ता जा रहा है। जिसके समाप्त होने से न्यायिक कार्य को गति मिलेगी। मुकदमों के निस्तारण से खुद को संतुष्टि मिलेगी, वादकारी का भी न्यायालय पर भरोसा बढ़ेगा। इसके लिए उन्होंने वर्षों से चल रही शनिवारीय कार्य बहिष्कार को खत्म करने की अपील की।
समारोह में प्रशासनिक न्यायमूर्ति हर्ष कुमार ने स्वच्छता पर खुशी जताते हुए कहा कि जिस तरह से परिसर में आज स्वच्छता है ऐसी स्वच्छता बनाए रखना सभी का कर्तव्य है। इससे वातावरण भी अच्छा बना रहेगा। उच्च न्यायालय अवस्थापना समिति के न्यायमूर्ति विक्रमनाथ ने कहा कि सुखद संयोग है कि मुख्य न्यायमूर्ति ने समय देकर एक ही दिन में न्यायिक अफसरों के आवासीय भवन, कोर्ट रूम और सीसीटीवी कंट्रोल रूम का लोकार्पण किया है। लोकार्पण के पहले चीफ जस्टिस का जिला जज जयशील पाठक ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। साथ ही सभी न्यायिक अधिकारियों ने माल्यार्पण किया। जिला जज जयशील पाठक, अधीक्षण अभियंता रविशंकर प्रसाद, परियोजना निदेशक (विद्युत) सुनील यादव ने सम्मानित अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
एक संगठन से मिलेगी अधिक ऊर्जा
मुख्य न्यायमूर्ति ने जिले में अधिवक्ताओं के चार एसोसिएशन होने पर आश्चर्य जताया। उन्होंने कहा कि सभी संगठन अगर एक हो जाते हैं तो उनकी ऊर्जा अपने आप चार गुनी हो जाएगी। आपकी ताकत क्या है यह आपको भी अहसास होगा। इस बाबत कासगंज का हवाला भी दिया। चीफ जस्टिस ने कार्यक्रम में वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिवक्ताओं की भागीदारी पर खुशी जताई।