फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   समाधान में कोटेदार की मनमानी की शिकायत

समाधान में कोटेदार की मनमानी की शिकायत

Tue, 17 Oct 2017 11:41 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
समाधान में कोटेदार की मनमानी की शिकायत
शिकायतें भी सुनी, फरियादियों को बैठने को कुर्सी और ठंडा पानी भी मिला - फोटो : अमर उजाला
समाधान में कोटेदार की मनमानी की शिकायत
विज्ञापन

परशुरामपुर ब्लॉक के धुरदा जंगल का मामला
हर्रैया।
तहसील दिवस में धुरदा जंगल गांव के सैकड़ों लोगों ने कोटेदार की मनमानी की शिकायत एडीएम से की। एडीएम भगवान शरण ने पूर्ति निरीक्षक को बुलाकर मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। धुरदा जंगल गांव निवासी खुशीराम वर्मा के साथ पहुंचे गांव के सैकड़ों लोग जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं थीं समाधान दिवस में पहुंचे।

शिकायती पत्र एडीएम को देकर गांव के कोटेदार सुनील कुमार राय पर अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए। बताया कि राशन कार्डों के नवीनीकरण में अपात्रों को शामिल कर लिया है। दो माह से राशन का वितरण नहीं किया गया जबकि राशन बाजार में बेच दिया गया। एडीएम ने गंभीर रुख दिखाते हुए पूर्ति निरीक्षक रमेश वर्मा को बुलाकर जांच करने का निर्देश दिया। शिकायत कर्ताओं में श्रीचंद्र यादव, गुलाब चंद, भूपेंद्र बहादुर सिंह, नंद कुमार वर्मा, शोभावती सरिता, सुमन, गीता, गुलाब चंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed