{"_id":"597b7beb4f1c1baf468b4745","slug":"151501264875-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत्योदय मेला व प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंत्योदय मेला व प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भानपुर (बस्ती)। रामनगर ब्लाक में शुक्रवार को पं. दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर तीन दिवसीय अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ विधायक रूधौली संजय प्रताप जायसवाल ने किया।
विधायक ने दीन दयाल के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर जन प्रतिनिधि को अंतिम व्यक्ति के उत्थान का प्रयास करना चाहिए, जिससे सरकार की योजनाएं सफल हो सके। ब्लाक प्रमुख रामनरेश चौधरी ने भी उनके जीवन दर्शन पर चर्चा करते हुए उसे अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। बीडीओ मंजू त्रिवेदी ने कहा कि अंतिम व्यक्ति का विकास ही वास्तव में विकास की परिभाषा है। इसमें सभी का सहयोग जरूरी है। कार्यक्रम में बीडीओ ने विकास विभाग की ओर से संचालित योजनाओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। उपनिदेशक सूचना मुरलीधर सिंह ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर जानकारी दी। इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष परमहंस शुक्ल सहित सभी ब्लाक कर्मी व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।