{"_id":"594919d74f1c1b18778b45e2","slug":"151497962967-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"51 लाख रुपये के सरकारी धन का हुआ गोलमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
51 लाख रुपये के सरकारी धन का हुआ गोलमाल
Updated Tue, 20 Jun 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश राज्य हथकरघा निगम कानपुर के प्रबंध निदेशक सुखलाल भारती ने डीएम को पत्र लिख कर बस्ती के डिपो मैनेजर विश्वसेन पाल से 51 लाख से अधिक धनराशि की वसूली करने को कहा है। रकम का दुरुपयोग डिपो मैनेजर रहते करने की बात कही गई है। मामला दस साल पुराना है।
डीएम को लिखे पत्र में हथकरघा के एमडी ने ब्यौरा देते हुए कहा कि वर्ष 2007 में ग्राम सिकटहा निवासी विश्वसेन पाल ने निगम के डिपो मैनेजर द्वितीय पद पर रहते हुए वस्त्रों की बिक्री में हेराफेरी करके 51 लाख तीन हजार 616 रुपये का दुरुपयोग कर लिया। वसूली के लिए नोटिस दी गई, मगर रकम को वापस नहीं किया गया। एमडी ने डीएम से धन का दुरुपयोग करने वाले की चल अचल संपत्ति की नीलामी करके धन की वसूली की जाए। धन की वसूली 12 फीसदी ब्याज के दर से करने की बात कही गई है। डीएम अरविंद सिंह ने बताया कि धन की वसूली के लिए संबधित तहसील के एसडीएम और तहसीदार को निर्देश दे दिया गया है।