{"_id":"6348575e864a0c1d63616fc8","slug":"15-accused-named-in-dowry-harassment-basti-news-gkp453935142","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न में 15 आरोपी नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज उत्पीड़न में 15 आरोपी नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज उत्पीड़न में 15 आरोपी नामजद
बस्ती। दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोप के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 15 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। जिले के सोनहा और संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के इन दोनों मामलों में महिला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
सोनहा थानाक्षेत्र के धोषण बरडाड़ नानकार निवासी लालजी ने महिला थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि उनकी बेटी के ससुराल के लोग दहेज में 15 लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हैं। इसी खुन्नस में उन लोगों ने उनकी बेटी को पीटा, जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता के पति सुभाष अग्रहरि, ससुर ओरी लाल, सास शकुंतला, जेठ राजकुमार, जेठानी पूनम, देवर राजेश और ननद पूनम पर मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं, महिला थाने में ही संतकबीरनगर के कोतवाली थानाक्षेत्र के सुगापंखी गांव की पूजा ने तहरीर दी थी। बताया था कि उसकी शादी इसी थाने के बारीगांव निवासी सतीश चंद्र मौर्य के साथ हुई है। उसकी ससुराल के लोग दहेज में दो लाख रुपये की मांग करने लगे। रुपये न देने पर उसे पीटने लगे। पुलिस ने पीड़िता के पति सतीश चंद्र मौर्य, ससुर मुरली, सास तारामती, जेठ मुकेश मौर्य, जेठानी भीमा देवी, जेठ सुरेश, जेठानी सुमन देवी और देवर संदीप पर मुकदमा दर्ज किया है।