{"_id":"67424ed1a95ae634a80781a4","slug":"143-verified-in-e-rickshaw-route-registration-campaign-basti-news-c-207-1-sgkp1006-127804-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ई-रिक्शा रूट पंजीकरण अभियान में 143 का किया गया सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ई-रिक्शा रूट पंजीकरण अभियान में 143 का किया गया सत्यापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर में ई-रिक्शा के लिए रूट निर्धारण को लेकर चल रही कवायद के बीच शनिवार को पंजीकरण के लिए प्रेरित करने का अभियान चलाया गया। कुल 145 ई रिक्शा रजिस्ट्रेशन कर सत्यापन किया गया। साथ ही चौराहों पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों को हटाया गया और चालान की कार्रवाई की गई।
रजिस्ट्रेशन के लिए शहर के प्रमुख चौराहे पर लाउड हेलर के माध्यम से ई-रिक्शा चालकों को प्रेरित किया गया। क्षेत्राधिकारी यातायात सत्येंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि इनके पंजीकरण के बाद रूट तय किए जाएंगे। शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और सड़क पर ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए यह पहल की गई है। इसी क्रम में प्रभारी यातायात पुलिस टीम ने बाबूराम इंटर कॉलेज मनौरी चौराहा बस्ती में यातायात जागरूकता कार्यक्रम किया। अध्यापकों की उपस्थिति में यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने, तीन सवारी न बैठने, बिना नंबर प्लेट लगी वाहनों को न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड से न चलाने के बारे में बताया गय।
र