फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   मरम्मत कार्य बंद, बकाया भुगतान की मांग पर अड़े श्रमिक

मरम्मत कार्य बंद, बकाया भुगतान की मांग पर अड़े श्रमिक

Wed, 13 Mar 2019 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
मरम्मत कार्य बंद, बकाया भुगतान की मांग पर अड़े श्रमिक
मरम्मत कार्य बंद, बकाया भुगतान की मांग पर अड़े श्रमिक
विज्ञापन

गोविंद नगर शुगर मिल में काम कर रहे श्रमिक नाराज
अमर उजाला ब्यूरो
सल्टौआ। गोविंद नगर शुगर मिल में बकाया भुगतान को लेकर मिल श्रमिक मंगलवार की दोपहर बाद एकत्रित हो गए। वह बकाया भुगतान की मांग करने लगे, मगर जब बात न बनी तो श्रमिकों ने मरम्मत का कार्य बंद कर दिया।
उल्लेखनीय है कि आठ मार्च को मिल प्रबंधन, जिला प्रशासन व मिल श्रमिकों के बीच में आपसी सहमति बनी थी कि इसी माह 25 मार्च तक मिल मरम्मत करा कर शुभारंभ कर दिया जाएगा। श्रमिकों को उनके काम पर लगा दिया गया था, श्रमिक मेहनत से मिल को तैयार करने में लग गए। उन्हें आश्वस्त किया गया था कि 12 मार्च को उनके कम से कम एक माह का बकाया भुगतान कर दिया जाएगा, लेकिन दोपहर बाद जब वे एमडी प्रतिनिधि राजेश सिंह के पास भुगतान लेने पहुंचे तो उनके हाथ निराशा लगी। उन्हें बताया गया कि भुगतान 19 मार्च को मिल पाएगा। इतना सुनते ही श्रमिक भड़क गए। वे बकाया भुगतान की मांग करने लगे। जिला पंचायत सदस्य राम प्रकाश चौधरी ने कहा कि छह महीने से मिल प्रबंधन श्रमिकों को सिर्फ गुमराह करने का काम कर रहा है। मिल श्रमिक मनीराम मोरिया ने बताया कि उसके घर पर आर्थिक तंगी के कारण काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। श्रमिक राजेश चौधरी ने बताया कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब है, जिसके इलाज के लिए वह वेतन के इंतजार में थे लेकिन आज न मिलने के कारण उसकी दवा तक नहीं हो पा रही है। इस मौके पर चंद्रेश दुबे, राजेंद्र चौधरी, योगेंद्र चौधरी, बब्बू चौधरी, अंगद वर्मा, डॉ. राम अवतार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो
भाकियू लोक शक्ति ने ब्लॉक पर लगाई पंचायत
समस्या समाधान के लिए बीडीओ को दिया ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर। भाकियू लोक शक्ति की ओर से मंगलवार को किसान समस्याओं के समाधान को लेकर रामनगर ब्लॉक परिसर में पंचायत लगाई गई। अध्यक्षता रघुवर चौधरी और संचालन उमर मोहम्मद ने किया। बाद में 12 सूत्री मांग पत्र बीडीओ हरिश्चन्द्र को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान पंचायत में अयोध्या नाथ तिवारी ने कहा कि किसानों के पहले बिल माफ कर हर महीने बिल उपलब्ध कराए जाएं। जिसे किसान आसानी से जमा कर सकें। शिक्षा व्यवस्था समान की जाए। विद्यालयों की जांच कर शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाए। पेेंशन के लिए किए गए ऑनलाइन आवेदन की सूची उपलब्ध कराई जाए। जंगली जानवरों से हो रहे फसलों के नुकसान की क्षति पूर्ति दिलाई जाए। इस मौके पर राम दुलारे गौतम, राजबली मौर्या, राम चरित्र मौर्या, राम करन, बिजोजे मुजीबुर्रहमान सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed