फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   आयुक्त ने मंडल के विकास कार्यों का जाना हाल

आयुक्त ने मंडल के विकास कार्यों का जाना हाल

Thu, 11 Oct 2018 12:01 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
आयुक्त ने मंडल के विकास कार्यों का जाना हाल
आयुक्त ने मंडल के विकास कार्यों का जाना हाल
विज्ञापन

मंडलीय समीक्षा बैठक : शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों को समय से पूरा करने के निर्देश
योजनाओं को पूरा करने के लिए 31 दिसंबर तक की समय सीमा तय
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। जिले में पर्व को देखते हुए जिम्मेदार विभाग व्यवस्थागत ढांचे को दुरुस्त करें, जिससे बिजली, पानी की समस्या आम जन को न होने पाए। विभागीय कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए। विभागीय अधिकारी कार्यों का पर्यवेक्षण करें। उनके अनुपालन एवं क्रियान्वयन में कोई कठिनाई हो तो उसे डीएम के संज्ञान में लाएं। विभागीय मासिक लक्ष्य को कार्य योजना बनाकर 31 दिसंबर तक हर हाल में पूरा करें। ये निर्देश आयुक्त अनिल सागर ने दिए हैं। वह बुुधवार को आयुक्त सभागार में मंडलीय कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। आयुक्त ने निर्देश दिए कि सड़क गड्ढामुक्त की कार्रवाई को संबंधित विभाग 15 अक्तूबर तक पूरा करें। नोडल विभाग पीडब्लूडी के अधिकारी इसकी समीक्षा करें। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था मानक के अनुरूप की जाए।

आयुक्त ने प्राथमिक विद्यालयों में पाठ्य-पुस्तकों व यूनिफॉर्म वितरण जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने आधार कार्ड लिंक करने, पेंशन कार्यों की फीडिंग तथा अस्पतालों में डॉक्टरों की उपस्थिति तथा दवाओं की आपूर्ति के निर्देश दिए हैं। शौचालय के निर्माण तथा स्वच्छता संबंधी कार्यो की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने कहा कि समयबद्धता के साथ तथा वास्तविक रूप से कार्यों की ही रिपोर्टिंग की जाए। राजस्व कार्यों की समीक्षा में मानक के अनुसार वसूली करने तथा राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लाने तथा बाढ़ राहत के अवशेष कार्य को जल्दी पूरा करने के निर्देश आयुक्त ने दिया है। निर्देश दिए कि विकास कार्यों को जिला स्तर के अधिकारी प्रत्येक सप्ताह तथा डीएम व सीडीओ पंद्रह दिन में निरीक्षण करें। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के कार्यों की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए। रबी फसल की बुआई को देखते हुए किसानों के लिए खाद, बीज उपलब्ध कराने तथा किसानों को डायरेक्ट बेनिफिट स्कीम के तहत लाभ देने के लिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम डॉ. राजशेखर ने एसटीपी प्लांट स्थापना व अमृत योजना के तहत कार्रवाई के लिए जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के निर्माणाधीन पीएचसी आदि भवनों को संबंधित विभागों के हस्तांतरण की कार्रवाई माह के अंत तक करने के निर्देश दिए। डीएम संतकबीर नगर भूपेंद्र एस चौधरी व सिद्धार्थनगर के कुणाल सिल्कू ने क्षेत्र की समस्याओं पर आयुक्त का ध्यान आकृष्ट किया। अपर आयुक्त प्रशासन वीके दोहरे ने राजस्व कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। इस मौके पर डीआईजी आशुतोष कुमार, सीडीओ अरविन्द कुमार पाण्डेय, हर्षिता माथुर, हाकिम सिंह सहित मंडल भर के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed