{"_id":"5bbcfa84867a552842458173","slug":"141539111556-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टला हादसा, पटरी से उतरने से बची इंटरसिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टला हादसा, पटरी से उतरने से बची इंटरसिटी
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटरी से उतरने से बची इंटरसिटी
सिग्नल खराब होने से लूप लाइन से निकल रही थी गाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
बभनान। गोरखपुर-गोंडा रेल प्रखंड पर स्थित परसा तिवारी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को इंटरसिटी सुपरफास्ट ट्रेन पटरी से उतरने से बच गई। यह हादसा उस समय होते-होते बचा जब ट्रेन मेन लाइन खराब होने के चलते चालक की लापरवाही से तेज गति से प्लेटफॉर्म नंबर एक से गुजरने लगी स्थिति की नजाकत भांप ट्रेन चालक ने आनन-फानन इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। लगभग 12 मिनट बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया गया।
मंगलवार को गोरखपुर से चलकर लखनऊ को जाने वाली 12531 अप सुपर फास्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस 7:22 बजे परसा रेलवे स्टेशन पहुंची। वहां मेन लाइन खराब होने के चलते स्टेशन मास्टर ने इसे एक नंबर पर से पास किया। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक प्लेटफॉर्म नंबर एक से गुजरते समय ट्रेन की स्पीड 30 किमी प्रति घंटा की होनी चाहिए पर ड्राइवर की चूक के चलते ट्रेन स्पीड से गुजरने लगी, जिसके चलते उसके पहियों से धुआं निकलने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक बार तो ऐसा लगा की ट्रेन पटरी से उतर जाएगी, मगर अपनी गलती भांपकर ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर तत्काल ट्रेन को रोक दिया। इस दौरान ट्रेन के पहियों से धुआं देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया, लेकिन बाद में गाड़ी रुकने पर वे फिर से अपने स्थान पर बैठ गए। स्टेशन अधीक्षक परसा तिवारी वीके मिश्रा ने बताया कि ड्राइवर की गलती के चलते तेज गति से ट्रेन लाइन नंबर एक से गुजरने लगी, जिसके चलते उसके पहियों से धुआं निकलने लगा, यह तो गनीमत रही कोई हादसा नहीं हुआ।