फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   बाढ़: खलवा के पास ठोकर बैठा

बाढ़: खलवा के पास ठोकर बैठा

Mon, 10 Sep 2018 11:29 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
बाढ़: खलवा के पास ठोकर बैठा
फोटो
विज्ञापन

बाढ़ : खलवा के पास ठोकर बैठा
घटती सरयू से माझा क्षेत्र में मची तबाही
अमर उजाला ब्यूरो
दुबौलिया। सरयू नदी जलस्तर लगातार घट रहा है। सोमवार को जलस्तर खतरे के निशान 92.730 मीटर से मात्र दो सेंटीमीटर ऊपर 92.750 मीटर पर रहा। वहीं, कटरिया-चांदपुर तटबंध पर दबाव भी बढ़ा है। खलवा गांव के पास बना ठोकर बैठ रहा है।
सरयू के घटते जलस्तर के बाद माझा में कटान तेज हो गई है। अतिसंवेदनशील तटबंध कटरिया-चांदपुर पर दबाव है तो तटबंध सुरक्षा के लिए बनाया गया ठोकर नंबर पांच का खलवा के पास कुछ हिस्सा बैठ गया है। दिलासपुरा तथा टकटकवा गांव के बीच नदी तेजी से कृषि योग्य जमीन काट रही है। देवारागंगबर में भी कटान हो रही है। कटान से दिलासपुरा गांव के अस्तित्व पर संकट मंडराने लगा है। रविवार शाम हुई भीषण कटान से सरयू की धारा गांव में पहुंच गई है। इससे गांव के पीड़ित ईंट और मलबा ढो रहे हैं।
विज्ञापन


संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा
बाढ़ प्रभावित गांवों से पानी उतर रहा है तो दुश्वारियां भी बढ़ रही हैं। बाढ़ के पानी से घिरे सुबिखा बाबू, खजांचीपुर, टेढ़वा, टकटकवा, विशुनदास का पुरवा आदि गांवों में बाढ़ का पानी उतरने से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। टकटकवा, दिलासपुर के ग्रामीणों ने फॉगिंग कराए जाने की मांग की है। जबकि खजांचीपुर वा विशुनदासपुर में एक बार फॉगिंग स्वास्थ्य विभाग ने कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो
एसडीएम ने कल्यानपुर में देखी नदी की कटान
कटान रोकने के तत्काल प्रबंध के निर्देश
सरयू नदी के रूख से गांव वाले दहशत में
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। सरयू नदी का रुख गांव वालों में दहशत पैदा कर रही है। नम हो चुकी जमीन लगातार धारा में समा रही है। सोमवार को एसडीएम हर्रैया एसपी शुक्ला ने कल्यानपुर व भरथापुर गांव में खुद कटान देखी। कटान की तबाही का जायजा लेने के दौरान बाढ़ खंड के जेई मकलू राम को कटान रोकने के लिए तत्काल जरूरी प्रबन्ध करने के निर्देश भी दिए।

नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है। इसके चलते कटान प्रभावित गांव में नदी तांडव मचा रही है। ग्रामीणों को बाढ़ खंड व प्रशासन का भरोसा नहीं रहा। लोगों का कहना है कि हमेशा ही हमें आश्वासन मिला लेकिन कार्य नहीं होता। नदी केशवपुर, रानीपुर कठवनियां, बाघानाला, भरथापुर, कल्यानपुर, पड़ाव, सहजौरा, संदलपुर व छतौना मांझा में कटान कर रही है। कटान से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि बाढ़ खंड की लापरवाही के चलते न तो कटान से गांव को बचाया जा रहा है और न ग्रामीणों के लिए अन्य सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। केशवपुर, बाघानाला, भरथापुर, कल्यानपुर में कटान के चलते नदी आबादी की ओर बढ़ रही है। केशवपुर गांव में हो रही कटान अंधूरे तटबंध के रास्ते में आ गई है। तटबंध निर्माण पर ग्रहण लगता दिख रहा है। बाघानाला में अन्त्येष्टि स्थल व गांव के करीब नदी पहुंच रही है। भरथापुर और कल्यानपुर को अब भगवान का ही सहारा है। गांव के ननकू सिंह, जगलाल, भरथू आदि का कहना है कि नदी लगातार गांव को काटती जा रही है अब हमारे घरों की बारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed