{"_id":"5b5f58824f1c1b61508b640c","slug":"141532975234-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की योजनाएं हवाहवाई: जयंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की योजनाएं हवाहवाई: जयंत
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
धरातल पर नहीं है कृषि बीमा योजना
किसी भी दल से कोई गठबंधन नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार की योजनाएं हवा हवाई हैं। किसानों के हित में ऐसा कोई काम नहीं दिख्रता जो धरातल पर हो। यह कहना है राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
संतकबीरनगर से जनसभा को संबोधित कर बस्ती आने के क्रम में जिले के सीमा पर रालोद कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। करीब साढ़े पांच बजे शाम को बस्ती पहुंचने पर प्रेस क्लब में पत्रकारों के साथ बातचीत में सरकार पर जमकर हमला बोला। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास हो या कृषि बीमा योजना अथवा कर्जमाफी जैसी योजनाओं का ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा सरकार के दावे हवा हवाई हैं।किसानों के लिए इस सरकार ने कुछ भी नहीं किया। किसान हो या नौजवान सभी हताश और निराश हैं। बिजली दर में बढ़ोत्तरी कर किसान के सामने नई समस्या खड़ी कर दी गई है। बिजली दर की बढ़ोत्तरी के विरोध में पोल खोल-धावा बोल कार्यक्रम राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता ब्लॉक स्तर पर चला रहे हैं। चुनावी गठबंधन के सवाल पर जयंती चौधरी ने कहा कि फिलहाल किसी से गठबंधन अभी नही है। भविष्य में यदि होता है तो जो हमारी सीटें हैं उस पर पूरी तैयारी के साथ लड़कर जीत हासिल किया जाएगा।इस दौरान प्रदेश महासचिव राजा एश्वर्य राज सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डा. मसूद, राष्टीय लोक दल युवा उपाध्यक्ष रबिन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष राधेश्याम चौधरी, उपाध्यक्ष युवा फारूकउबैदुल्लाह, डॉ. सैफअली, मो. सलीम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
इससे पहले जिले की सीमा में पहुंचने पर मुंडेरवा सुगर मिल तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यहां किसान आंदोलन के दौरान शहीद किसानों की मूर्ति पर माल्यर्पण किया। मुंडेरवा सुगर मिल के निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। कहा कि किसानों की हितैषी बताने वाली सरकार को पूर्वांचल सहित प्रदेश में और चीनी मिल लगानी चाहिए जिसकी सख्त जरुरत है।
विज्ञापन
इस अवसर पर ओमप्रकाश चौधरी, शम्भू अग्रहरी, प्रदीप सिंह, रुदल सिंह, मुन्ना जायसवाल, पल्टू सिंह, घनश्याम चौधरी, रामकृपाल चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।