{"_id":"5b21567b4f1c1ba76e8b794c","slug":"141528911483-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में 11 के छप्पर के घर जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग में 11 के छप्पर के घर जलकर राख
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
आग लगी
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दुबौलिया/मानिकचंद (बस्ती)। दुबौलिया थाना क्षेत्र के चूईलबाबू गांव में बुधवार की सुबह बिजली के तारों से निकली चिंगारी से सात की झोपड़ी जलकर राख हो गई।
हादसा बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। तेज हवाओं के चलने से चूईल बाबू में अचानक बिजली के तारों में शार्ट सर्किट होने लगी। जिसकी चिनगारी मेहीलाल के छप्पर पर पड़ी। देखते ही देखते अवधेश कुमार, राम सवारे, सीता राम, मिन्टू, चंद्र शेखर की फूस की झोपड़ी जलने लगी। शोर पर एकजुट हुए गांव वालों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक कई के सामान राख हो चुके थे।
मानिकचंद प्रतिनिधि के मुताबिक रुधौली क्षेत्र के दसिया धोबहवा में बुधवार भोर अज्ञात कारणों से लगी आग को फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से बुझाया जा सका। आग में खातिरजमा के चारों बेटों शकील, वकील मोहम्मद, मुकीम और इस्कामत अली के छप्पर के घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घर में रखे गेहूं, चावल, साइकिल, ठेला, विस्तर, कपडे, बर्तन व कुछ जेवर के अलावा घर बनवाने के लिए रखे गए एक लाख 10 हजार रुपये भी राख में बदल गए। चारों परिवारों की पूरी गृहस्थी जलने से लोग शोक में डूबे हैं।
विज्ञापन